Royal Enfield की सबसे महंगी बाइक कौन सी है? दाम इतनी कि खरीद लेंगे कार, देखें लुक
Royal Enfield की सबसे महंगी बाइक कौन सी है? दाम इतनी कि खरीद लेंगे कार, देखें लुक
Royal Enfield की अपनी बाइक रेंज में अब तक की सबसे महंगी बाइक Super Meteor 650 है, जिसकी कीमत इतनी है कि आप एक छोटी कार भी खरीद सकते हैं। 648cc की यह बाइक लुक, फीचर्स परफॉर्मेंस, रोड प्रजेंस में काफी दमदार है।
Published : Apr 09, 2026 08:23 pm IST, Updated : Apr 09, 2026 08:27 pm IST
1/5Image Source : Royal Enfield
Royal Enfield की अपनी बाइक रेंज में अब तक की सबसे महंगी बाइक Super Meteor 650 है, जिसकी कीमत इतनी है कि आप एक छोटी कार भी खरीद सकते हैं। उदाहरण के लिए Maruti Suzuki Alto K10 कार आप इस कीमत में खरीद सकते हैं। 648cc की यह बाइक लुक, फीचर्स परफॉर्मेंस, रोड प्रजेंस में काफी दमदार है।
2/5Image Source : Royal Enfield
Super Meteor 650 तीन वेरिएंट्स (Astral, Interstellar और Celestial) में आती है। इस बाइक की एक्सशोरूम कीमत 4,02,965 रुपये से लेकर 4,36,685 रुपये तक है। Celestial वैरिएंट की ऑनरोड कीमत को समझना चाहें तो उदाहरण के लिए उत्तर प्रदेश में इसकी ऑनरोड कीमत 4,84,292 रुपये है। तमिलनाडु में यही कीमत ₹4,93,489 रुपये है।
3/5Image Source : Royal Enfield
ARAI के मुताबिक, Super Meteor 650 का माइलेज 23.7 किलोमीटर प्रति लीटर है। इसके फ्यूल टैंक की क्षमता 15.7 लीटर है। यह एक क्रूजर बाइक है, जिसकी सीट काफी आरामदायक है।
4/5Image Source : Royal Enfield
रॉयल एनफील्ड सुपर मीटियोर 650 बाइक का डिजाइन ग्राहकों को काफी पसंद आया है। हर तरफ से इसका लुक काफी आकर्षक है। बाइक का इंजन काफी दमदार है।
5/5Image Source : Royal Enfield
Super Meteor 650 में आइकॉनिक पैरेलल ट्विन इंजन लगा है, जो गियर बदलने का एकदम स्मूद अनुभव, कम RPM पर भी ज़ोरदार एक्सीलरेशन और थ्रॉटल का तुरंत रिस्पॉन्स देता है। इसमें 648cc का पैरेलल-ट्विन इंजन है, जिसकी मैक्सिमम पावर 47PS @ 7250 RPM और मैक्सिमम टॉर्क 52.3Nm @ 5650 rpm है।