इस बैंक में सैलरी अकाउंट वाले रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, ₹1 करोड़ का इंश्योरेंस कवर सहित मिलेंगी ये सुविधाएं
इस बैंक में सैलरी अकाउंट वाले रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, ₹1 करोड़ का इंश्योरेंस कवर सहित मिलेंगी ये सुविधाएं
कर्मचारियों को लाभ देने के मकसद से भारतीय रेल और एसबीआई के बीच हाल ही में एक एमओयू पर हस्ताक्षर किया गया है। इसके तहत, एसबीआई में सैलरी अकाउंट रखने वाले रेल कर्मचारियों को बिना कोई प्रीमियम चुकाए 1 करोड़ रुपये का बीमा कवर आकस्मिक मृत्यु की स्थिति में मिलेगा।
Published : Sep 05, 2025 12:21 pm IST, Updated : Sep 05, 2025 12:21 pm IST
1/5Image Source : Image from video on X by @RailMinIndia
कर्मचारियों को लाभ देने के मकसद से भारतीय रेल और एसबीआई के बीच हाल ही में एक एमओयू पर हस्ताक्षर किया गया है। इसके तहत, एसबीआई में सैलरी अकाउंट रखने वाले रेल कर्मचारियों को बिना कोई प्रीमियम चुकाए 1 करोड़ रुपये का बीमा कवर आकस्मिक मृत्यु की स्थिति में मिलेगा।
2/5Image Source : Image from video on X by @RailMinIndia
एसबीआई में सैलरी अकाउंट रखने वाले रेल कर्मचारियों को प्राकृतिक मृत्यु की स्थिति में भी 10 लाख रुपये का बीमा कवर मिलेगा। एमओयू के तहत रेलवे कर्मचारियों और उनके परिवारजनों के लिए कई तरह के कॉम्पलिमेंटरी बीमा कवर भी शामिल किए गए हैं।
3/5Image Source : Image from video on X by @RailMinIndia
वैसे रेल कर्मचारी जिनका एसबीआई में सैलरी अकाउंट है, उन्हें और उनके परिजनों को 1.60 करोड़ रुपये का हवाई दुर्घटना बीमा कवर का लाभ मिलेगा। इसके अलावा, पूर्ण स्थायी विकलांगता पर 1 करोड़ रुपये मिलेगा। आंशिक स्थायी विकलांगता पर 80 लाख रुपये मिलेंगे।
4/5Image Source : Image from video on X by @RailMinIndia
सेवानिवृत कर्मचारियों को भी इस योजना का लाभ मिलेगा। उन्हें 30 लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा कवर मिलेगा। इसके अलावा, परिवार के चार सदस्यों को 5-5 लाख रुपये तक यानी 20 लाख रुपये तक का बीमा कवर मिलेगा।
5/5Image Source : Image from video on X by @RailMinIndia
मौजूदा समय में केन्द्रीय सरकार कर्मचारी समूह बीमा योजना (सीजीईजीआईएस) के तहत समूह ए, बी और सी के कर्मचारियों के लिए क्रमशः 1.20 लाख रुपये, 60,000 रुपये और 30,000 रुपये का कवरेज मिलता है, जिसमें अब उल्लेखनीय बढ़ोतरी हो गई है।