Published : Jan 14, 2026 05:37 pm IST, Updated : Jan 14, 2026 05:38 pm IST
1/5Image Source : Wikipedia
शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन भारतीय रेल की प्रीमियम ट्रेनों में से एक है। यह कम समय में दो शहरों के बीच सफर करने के लिए लिहाज से काफी आरामदायक और सुविधाजनक है। ये दिन में चलने वाली ट्रेनें हैं और ज्यादातर उसी दिन अपने शुरुआती स्टेशन पर लौट आती हैं।
2/5Image Source : PTI
भारत की सबसे छोटी दूरी तय करने वाली शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन नई दिल्ली से कालका के बीच चलती है। यह ट्रेन महज 3 घंटे 19 मिनट में अपना सफर तय करती है। इतने समय में यह 303 किलोमीटर की दूरी तय करती है।
3/5Image Source : PEXELS
नई दिल्ली-कालका शताब्दी एक्सप्रेस में चेयर कार यानी CC में किराया 900 रुपया है, जबकि एग्जिक्यूटिव चेयर कार में 1505 रुपये किराया है। इन दोनों शहरों के बीच यह ट्रेन पानीपत, कुरुक्षेत्र, अम्बाला कैंट, चंडीगढ़ रुकती हुई चलती है।
4/5Image Source : PTI
शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेनें मेट्रो शहरों को टूरिज्म, तीर्थयात्रा या बिज़नेस के लिए ज़रूरी दूसरे शहरों से जोड़ती हैं। शताब्दी ट्रेनें भारत की सबसे तेज़ ट्रेनों में से हैं और भारतीय रेलवे इन्हें प्रतिष्ठित मानता है। इनकी रेगुलर स्पीड लगभग 130 किमी/घंटा (81 मील प्रति घंटा) होती है।
5/5Image Source : wikipedia
भारत की पहली शताब्दी एक्सप्रेस 10 जुलाई, 1988 को नई दिल्ली और झांसी के बीच शुरू की गई थी। यह ट्रेन भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जन्म शताब्दी मनाने के लिए शुरू की गई थी, और उस समय के रेल मंत्री माधवराव सिंधिया ने इस सर्विस को शुरू किया था।