TATA Harrior और Safari का नया वेरिएंट मार्केट में आया, यहां देखिए लुक और जान लीजिए कीमत
TATA Harrior और Safari का नया वेरिएंट मार्केट में आया, यहां देखिए लुक और जान लीजिए कीमत
टाटा मोटर्स ने मंगलवार को Harrier और Safari का नया फीचर पैक्ड Adventure X Persona वैरिएंट लॉन्च किया। हैरियर Adventure X वेरिएंट की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत ₹18.99 लाख है। जबकि सफारी Adventure X वेरिएंट की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 19.99 लाख रुपये है।
Published : Aug 05, 2025 10:50 pm IST, Updated : Aug 05, 2025 10:55 pm IST
1/5Image Source : TATA MOTORS Website
टाटा मोटर्स ने मंगलवार को Harrier और Safari का नया फीचर पैक्ड Adventure X Persona वैरिएंट लॉन्च किया। हैरियर Adventure X वेरिएंट की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत ₹18.99 लाख है। जबकि सफारी Adventure X वेरिएंट की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 19.99 लाख रुपये है।
2/5Image Source : tata motors website
यह नया वेरिएंट Adventure X हैरियर लाइन-अप में मौजूदा एडवेंचर और एडवेंचर प्लस ट्रिम्स के बीच आता है। नए वेरिएंट Adventure X के साथ Harrier और Safari को और अधिक इंटेलिजेंट, फीचर-पैक्ड और वैल्यू-फॉर-मनी बनाने की कोशिश की गई है, जिससे हाई SUV सेगमेंट में इनकी पकड़ और मजबूत होगी।
3/5Image Source : tata motors website
पेश की गई दोनों एसयूवी की इंट्रोडक्टरी कीमतें केवल 31 अक्टूबर, 2025 तक मान्य हैं। इस एसयूवी को ग्लोबल एनसीएपी और भारत एनसीएपी की तरफ से 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली हुई है।
4/5Image Source : tata motors website
हैरियर और सफारी एडवेंचर पर्सोना में एडाप्टिव क्रूज़ कंट्रोल (एटी) के साथ एडीएएस, 360 डिग्री एचडी सराउंड व्यू, ऑटो होल्ड के साथ ट्रेल होल्ड ईपीबी, ट्रेल रिस्पांस मोड्स (नॉर्मल, रफ, वेट), लैंड रोवर से लिया गया कमांड शिफ्टर (एटी) के साथ-साथ सेगमेंट में अग्रणी फीचर्स जैसे मेमोरी और वेलकम फंक्शन के साथ एर्गो लक्स ड्राइवर सीट, 26.03 सेमी अल्ट्रा-व्यू ट्विन स्क्रीन सिस्टम, ट्रेल सेंस ऑटो हेडलैंप, एक्वा सेंस वाइपर और मल्टी ड्राइव मोड्स (सिटी, स्पोर्ट, इको) शामिल हैं।
5/5Image Source : tata motors website
Harrier और Safari का नया फीचर पैक्ड Adventure X Persona वैरिएंट स्मार्ट डैशबोर्ड, स्टाइलिश लुक और कम्फर्टेबल सीट के साथ पेश की गई है। इसमें R17 टाइटन फोर्ज्ड एलॉयड व्हील मौजूद हैं।