Car Loan: दिवाली पर ये 5 सरकारी बैंक दे रहे सबसे सस्ता कार लोन, जानिए पूरी डिटेल
Car Loan: दिवाली पर ये 5 सरकारी बैंक दे रहे सबसे सस्ता कार लोन, जानिए पूरी डिटेल
दिवाली का त्योहार सिर्फ मिठाइयों और रोशनी का ही नहीं, बल्कि नई कार खरीदने का भी अवसर लेकर आता है। इस बार देश के प्रमुख सरकारी बैंक ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए स्पेशल कार लोन ऑफर्स लेकर आए हैं।
Published : Oct 11, 2025 07:08 pm IST, Updated : Oct 11, 2025 07:08 pm IST
1/6Image Source : Canva
दिवाली का त्योहार खरीदारी और खुशियों का समय लेकर आता है और इस बार नई कार खरीदना भी आसान हो गया है। कई सरकारी बैंकों ने अपने कार लोन पर खास त्योहारी ऑफर शुरू कर दिए हैं। अगर आप नई कार लेने का सोच रहे हैं, तो यह मौका हाथ से जाने न दें। आइए जानते हैं किन बैंकों से आप सबसे सस्ता कार लोन ले सकते हैं और उनकी ब्याज दर, ईएमआई और प्रोसेसिंग फीस की पूरी जानकारी।
2/6Image Source : ANI
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया अपने कार लोन पर 7.80% से 9.70% की ब्याज दर दे रहा है। 5 लाख रुपये के लोन पर 5 साल की अवधि में ईएमआई 10,090 से 10,550 रुपये तक होगी। दिवाली ऑफर में प्रोसेसिंग फीस मुफ्त है, जिससे ग्राहकों को एक्स्ट्रा बचत होगी।
3/6Image Source : ANI
पंजाब नेशनल बैंक भी फेस्टिव ऑफर में पीछे नहीं है। इसका ब्याज दर 7.85% से 9.70% तक है। 5 लाख रुपये के लोन पर ईएमआई 10,102 से 10,550 रुपये होगी। प्रोसेसिंग फीस केवल 0.25%, यानी लगभग 1000 से 1500 रुपये तक।
4/6Image Source : official website
बैंक ऑफ बड़ौदा अपने कार लोन पर 8.15% से 11.60% की ब्याज दर ऑफर कर रहा है। इसी लोन पर ईएमआई 10,174 से 11,021 रुपये तक आएगी। प्रोसेसिंग फीस अधिकतम 2000 रुपये है।
5/6Image Source : Official website
केनरा बैंक का कार लोन भी त्योहारी ऑफर में उपलब्ध है। ब्याज दर 7.70% से 11.70% है। EMI 10,067 से 11,047 रुपये तक होगी। प्रोसेसिंग फीस 1000 से 5000 रुपये तक हो सकती है।
6/6Image Source : Official website
बैंक ऑफ इंडिया का कार लोन ऑफर भी शानदार है। ब्याज दर 7.85% से 12.15% तक है। EMI 10,102 से 11,160 रुपये के बीच होगी। प्रोसेसिंग फीस लगभग 2500 से 10,000 रुपये तक हो सकती है।