इस नवरात्रि आप भी घर ला सकते हैं 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग वाली ये 5 धांसू कार, देखें मॉडल जानें कीमत
इस नवरात्रि आप भी घर ला सकते हैं 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग वाली ये 5 धांसू कार, देखें मॉडल जानें कीमत
नवरात्रि में अगर आप अपने घर के लिए एक नई और सुरक्षित कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह समय आपके लिए बिल्कुल सही है। इस फेस्टिव सीजन में बाजार में कुछ ऐसी बेहतरीन कारें मौजूद हैं, जो न केवल शानदार लुक और परफॉर्मेंस देती हैं, बल्कि सुरक्षा के मामले में भी 5-स्टार ग्लोबल एनसीएपी सेफ्टी रेटिंग के साथ आती हैं।
Published : Sep 19, 2025 02:17 pm IST, Updated : Sep 19, 2025 02:17 pm IST
1/6Image Source : TATA MOTORS
नवरात्रि में अगर आप अपने घर के लिए एक नई और सुरक्षित कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह समय आपके लिए बिल्कुल सही है। इस फेस्टिव सीजन में बाजार में कुछ ऐसी बेहतरीन कारें मौजूद हैं, जो न केवल शानदार लुक और परफॉर्मेंस देती हैं, बल्कि सुरक्षा के मामले में भी 5-स्टार ग्लोबल एनसीएपी सेफ्टी रेटिंग के साथ आती हैं।
2/6Image Source : टाटा मोटर्स आधिकारिक वेबसाइट
Tata Safari: टाटा मोटर्स की ये कार (एसयूवी) एक बेहद पॉपुलर एसयूवी है। ग्लोबल एनकैप ने इस कार को एडल्ट और चाइल्ड दोनों की सेफ्टी के लिहाज से 5 स्टार रेटिंग दी है। इस कार को भार एनकैप से भी 5 स्टार मिली हुई है। इस कार को आप ₹15,49,990 की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत पर इस नवरात्रि अपने घर ला सकते हैं।
3/6Image Source : मारुति सुजुकी आधिकारिक वेबसाइट
Maruti Suzuki Victoris: मारुति सुजुकी ने हाल ही में एक नई एसयूवी विक्टोरिस को लॉन्च किया है। ग्लोबल एनकैप ने इस कार को भी एडल्ट और चाइल्ड के लिए 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग दिया है। यह कार पेट्रोल, सीएनजी, स्मार्ट हाइब्रिड वैरिएंट में उपलब्ध है। कार की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 10.49 लाख रुपये से शुरू होती है। आप इसकी एडवांस बुकिंग अभी करा सकते हैं। कंपनी 22 सितंबर से इसकी बिक्री शुरू करने वाली है।
4/6Image Source : टाटा मोटर्स आधिकारिक वेबसाइट
Tata Harrier: टाटा मोटर्स की एक और एसयूवी टाटा हैरियर भी आप खरीद सकते हैं। ग्लोबल एनकैप ने इस एसयूवी को भी एडल्ट और चाइल्ड की सुरक्षा के लिहाज से 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग दी है। इसके अलावा, भारत एनकैप ने भी इस कार को 5 स्टार रेटिंग दी है। यह एसयूवी ₹14,99,990 की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत पर खरीद सकते हैं।
5/6Image Source : Hyundai की आधिकारिक वेबसाइट
Hyundai Verna: हुंडई मोटर इंडिया की सेडान कार वर्ना भी आप खरीद सकते हैं। इस कार को भी ग्लोबल एनकैप ने एडल्ट और चाइल्ड की सुरक्षा के लिहाज से 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग दी है। हुंडई वर्ना को आप ₹14.07 लाख रुपये की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत पर खरीद सकते हैं।
6/6Image Source : Volkswagen की आधिकारिक वेबसाइट
Volkswagen Virtus: फॉक्सवैगन की सेडान कार वरटुस भी आप खरीद सकते हैं। इस कार की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 10.54 लाख रुपये है। ग्लोबल एनकैप ने इस कार को भी एडल्ट और चाइल्ड की सुरक्षा के लिहाज से 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग दी है।