2026 में ये कारें भारत में हो सकती हैं लॉन्च, एक से बढ़कर एक टेक्नोलॉजी से लैस होंगी गाड़ियां
2026 में ये कारें भारत में हो सकती हैं लॉन्च, एक से बढ़कर एक टेक्नोलॉजी से लैस होंगी गाड़ियां
भारत के ऑटोमोबाइल बाजार अब सिर्फ माइलेज और कीमत तक सीमित नहीं रहा। ग्राहक अब कार खरीदते वक्त सेफ्टी, कनेक्टेड टेक्नोलॉजी और फ्यूचर-रेडी फीचर्स को सबसे ज्यादा तवज्जो दे रहे हैं। यही वजह है कि साल 2026 भारत की ऑटो इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है।
Published : Dec 20, 2025 01:20 pm IST, Updated : Dec 20, 2025 01:20 pm IST
1/6Image Source : official website
भारत के ऑटोमोबाइल बाजार अब सिर्फ माइलेज और कीमत तक सीमित नहीं रहा। ग्राहक अब कार खरीदते वक्त सेफ्टी, कनेक्टेड टेक्नोलॉजी और फ्यूचर-रेडी फीचर्स को सबसे ज्यादा तवज्जो दे रहे हैं। यही वजह है कि साल 2026 भारत की ऑटो इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है। इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), हाइब्रिड टेक्नोलॉजी, लेवल-2 ADAS और स्मार्ट इंफोटेनमेंट सिस्टम से लैस कई नई कारें भारतीय सड़कों पर उतरने की तैयारी में हैं। आइए जानते हैं अगल साल कौन कौन सी कारें भारत में लॉन्च हो सकती हैं।
2/6Image Source : Official website
किआ की सबसे पॉपुलर SUV सेल्टोस का न्यू-जेनरेशन मॉडल को लॉन्च कर दिया है, हालांकि अभी तक इसकी कीमत से पर्दा नहीं उठा है। उम्मीद है कि जनवरी की शुरुआत में कार की कीमत सामने आएगी और बुकिंग शुरू होगी। नए प्लेटफॉर्म पर बनी यह SUV साइज में बड़ी होगी और डिजाइन पूरी तरह नया होगा। टेक्नोलॉजी की बात करें तो इसमें 30-इंच का ट्रिनिटी पैनोरमिक डिस्प्ले, लेवल-2 ADAS, 360 डिग्री कैमरा और 6 एयरबैग्स जैसे फीचर्स मिलेंगे। इंजन ऑप्शन में पेट्रोल और डीजल दोनों शामिल होंगे।
3/6Image Source : Official website
महिंद्रा की XUV700 का फेसलिफ्ट वर्जन 2026 में XUV 7XO नाम से लॉन्च होगी है। इसमें नया ग्रिल, अपडेटेड LED लाइटिंग और रिफ्रेश्ड इंटीरियर देखने को मिलेगा। तीन 12.3-इंच स्क्रीन्स, डॉल्बी एटमॉस के साथ हरमन कार्डन ऑडियो और एडवांस्ड ADAS इसे टेक-लोडेड SUV बनाएंगे।
4/6Image Source : Official website
भारतीय बाजार में डस्टर की वापसी को लेकर लंबे समय से चर्चा थी और 2026 में यह SUV नए अवतार में लौट सकती है। थर्ड-जेन डस्टर में बोल्ड डिजाइन, Y-शेप LED DRLs और मॉडर्न केबिन मिलेगा। इसमें माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी और लेवल-2 ADAS जैसे फीचर्स शामिल हो सकते हैं।
5/6Image Source : Official website
टाटा मोटर्स 2026 में अपनी आइकॉनिक SUV सिएरा को इलेक्ट्रिक अवतार में लॉन्च कर सकती है। सिएरा EV में फ्यूचरिस्टिक डिजाइन के साथ फुल डिजिटल डिस्प्ले, 360 डिग्री कैमरा, L2+ ADAS और HUD जैसे एडवांस फीचर्स मिलेंगे। यह कार EV सेगमेंट में बड़ा गेमचेंजर साबित हो सकती है।
6/6Image Source : Official website
स्कोडा कुशाक का फेसलिफ्ट मॉडल भी 2026 में दस्तक दे सकता है। इसमें रीडिजाइंड फ्रंट, पैनोरमिक सनरूफ और सेगमेंट-फर्स्ट रियर मसाज फंक्शन जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलने की उम्मीद है।