कोरोना वायरस के बीच मुबंई में लॉकडाउन में थोड़ी सी ढील मिलते ही बॉलीवुड स्टार बाहर नजर आने लगे हैं। जहां एक ओर अभिनेता अर्जुन रामपाल अपनी गर्लफ्रंड और बेटे के साथ स्पॉट हुए। वहीं दूसरी ओर सोनू सूद भी स्टाइलिश अंदाज में नजर आए।
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल और गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स के साथ-साथ उनके बेटे अरिक रामपाल भी नजर आएं।
गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स काफी स्टाइलिश अंदाज में नडजर आईं। उन्होंने सफेद पेंट के साथ फुल स्लीव ब्राउल कलर का क्रॉप टॉप पहना। इसके साथ ग्रीन कलर का मास्क लवगाए हुए नजर आईं।
अर्जुन रामपाल के लुक की बात करें तो वह व्हाइट कलर की टी-शर्ट के साथ ब्लू कलर का डेनिम और ब्लू कलर का ही मास्क लगाए हुए नजर आएं।
शिल्पा शेट्टी भी काफी स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं। कोरोना से बचने के लिए वह पूरी प्रोटेशन लेती हुई नजर आईं।
सोनू सूद अपने रफ एंड टफ लुक से इंप्रेस करते नजर आएं।
सोनू सूद के लुक की बात करें तो उन्होंने ब्लैक कलर की रक्ड टी-शर्ट के साथ ब्लैक कलर का जींस पहना। इसके साथ ही ग्रे कलर का मास्क पहने हुए नजर आएं।