पंजाबी मॉडल और एक्ट्रेस शहनाज गिल 'बिग बॉस 13' में खूब छाई रहीं। उनकी मासूमियत और बातचीत का हर कोई कायल हो गया था।
शहनाज ने बिग बॉस के घर से निकलने के बाद अपने लुक में काफी बदलाव किया। जिसे देख फैंस काफी आश्चर्यचकित हुए।
शहनाज गिल सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहती हैं। समय-समय पर अपने फोटोशूट की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। जिसे देखकर बिना तारीफ करे नहीं रह पाता है।
हाल में ही शहनाज से अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की। जिसमें उन्होंने 'केन फर्न्स' के सिग्नेचर स्टाइल कलेक्शन से खूबसूरत मल्टीकलर काफतान स्टाइलिश तरीके से पहना। जिसमें खूबसूरत तरीके से बेल्ट के साथ कैरी किया। इस लुक के साथ शहनाज ने लाइट मेकअप, न्यूड लिपस्टिक के साथ हैवी ज्वैलरी कैरी की।
शहनाज गिल का ये लुक काफी वायरल हुआ था। इस लुक में उन्होंने ब्लैक कलर का थाई स्लिट ड्रेस पहना। जिसके साथ उन्होंने एंटिक नेकलेस पहना।
शहनाज गिल का ये लुक भी काफी वायरल हुआ था। वर्कआउट लुक में एक्ट्रेस ने इस अंदाज में फोटोशूट कराया कि हर कोई उनका मुरीद हो गया।