कोरोना वायरस महामारी दिन प्रतिदन अपने पैर पसारती जा रही है। लॉकडाउन में अब थोड़ी राहत मिलने के बाद लोगों ने घर से निकलना और अपने काम पर जाना शुरू कर दिया है।बॉलीवुड सेलेब्स भी अब घर के बाहर अपने काम से निकल रहे हैं। फिल्ममेकर एकता कपूर शनि मंदिर दर्शन करने के लिए पहुंची वहीं नीतू कपूर भी लंबे समय के बाद घर से बाहर निकलीं।
एकता कपूर शनि मंदिर के बाहर नजर आईं। उन्होंने अपना ध्यान रखते हुए मुंह पर मास्क लगाया हुआ था और ग्लव्स भी पहन रखे थे।
नीतू कपूर भी लंबे समय के बाद घर से बाहर निकली। सुरक्षा का ध्यान रखते हुए उन्होंने मास्क लगा रखा था।
बॉलीवुड की फेमस सिंगर नेहा कक्कड़ भी घर से बाहर निकली। नेहा ने ब्लैक कलर का मास्क लगा रखा था जिसपर स्माइल वाला साइन बना हुआ था।
नेहा कक्कड़ रेड कलर की चेक ड्रेस में खूबसूरत लग रही थीं। इस ड्रेस के साथ उन्होंने व्हाइट कलर के स्नीकर पहने।
सोनल चौहान कोरोना काल में भी अपनी सेहत का खास ख्याल रख रही हैं। वह साइकिलिंग करती नजर आईं।