कई बॉलीवुड और टीवी सेलिब्रिटीज जल्द ही मम्मी पापा बनने वाले हैं। इन सेलिब्रिटीज ने प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट सोशल मीडिया पर की है। अनुष्का शर्मा-विराट कोहली, पूजा बनर्जी-कुणाल वर्मा सहित के सेलेब्स कपल जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। तो आइए आपको बताते हैं किन सितारों के घर नया सदस्य आने वाला है।
तैमूर अली खान का जल्द ही छोटा भाई या बहन आने वाला है। करीना कपूर और सैफ अली खान दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं। सैफ और करीना से स्टेटमेंट शेयर करके इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा-हमें यह अनाउंटमेंट करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमारे घर में नन्हा सदस्य आने वाला है। हमारे सभी शुभचिंतकों को उनके सभी प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद।
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली भी जल्द माता-पिता बनने वाले हैं।अनुष्का ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीर शेयर करते हुए लिखा-अब हम तीन होने वाले हैं, जनवरी में तीसरा आ रहा है।
टीवी कपल पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा भी माता-पिता बनने वाले हैं।पूजा ने कुणाल के साथ बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीर शेयर की। दोनों मार्च में शादी के बंधन में बंधें थे।
करणवीर बोहरा एक बार फिर पिता बनने वाले हैं। उनकी वाइफ टीजे प्रेग्नेंट हैं। दोनों ने सोशल मीडिया पर फैंस को खुशखबरी दी है। करणवीर बोहरा ने टीजे के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, "अंततः, यह भगवान है जो निर्माता है, वह अपने हाथों से हर छोटी शिल्प बनाता है। हम पात्र हैं, उनके (भगवान) स्टोर में हमारे लिए जो कुछ भी है, उसका इंतजार करते हैं। इस खूबसूरत आशीर्वाद के लिए हमारे दिव्य को धन्यवाद। हम आभारी हैं कि उसने हमें फिर से माता-पिता बनने के लिए चुना है। मेरा सबसे शानदार बर्थडे गिफ्ट।"
अनीता हसनंदानी भी प्रेग्नेंट हैं। उनके प्रेग्नेंट होने की खबरें सुर्खियों में थी। इस बीच अनीत ने पोस्ट शेयर कर लिखा-‘2021 को देख रही हूं और इसके लिए काफी एक्साइटेड भी हूं।’ अनीता के इस पोस्ट के बाद कई सेलिब्रिटिज उन्हें बधाई देने लगे।