कोरोना काल के बीच लॉकडाउन में थोड़ी छूट मिलते ही बॉलीवुड सेलेब्स बाहर निकलने लगे हैं। जहां एक ओर करीना कपूर अपने बेटे तैमूर के साथ नजर आईं। वहीं दूसरी ओर तापसी पन्नू काफी स्टनिंग अवतार में नजर आईं।
करीना कपूर अपने बेटे तैमूर अली खान के साथ स्पॉट हुई। जहां तैमूर स्काईब्लू कलर की टीशर्ट और जींस पहने हुए नजर आए।
करीना के लुक की बात करें तो उन्होंने डीप नेक एनिमल प्रिंट ड्रेस पहनी हुई हैं। इस लुक के साथ उन्होंने ब्लैक फ्लैट स्लीपर और बालों को ओपन रखा। करीना इस लुक में बेहद खूब स्टाइलिश नजर आ रही हैं।
बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर भी जुहू में स्पॉट हुए
बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू काफी स्टनिंग अवतार में सैलून के बाहर स्पॉट हुईं।
तापसी के लुक की बात करें तो उन्होंने व्हाइट कलर की मैक्सी ड्रेस पहनी। इस लुक के साथ उन्होंने जयपुरी सैंडल और हैवी ईयररिंग्स के साथ अपने लुक को पूरा किया।
विद्युत जामवाल भी कैलाश स्टूडियो के बाहर स्पॉट हुए