अंतरराष्ट्रीय रेसलर बजरंग पूनिया और संगीता फोगाट ने शादी कर ली है, 21 बारातियों के साथ कोरोना काल में ये शादी संपन्न हुई। सादे समारोह में सिर्फ घरवालों की मौजूदगी में ये शादी हुई।
द्रोणाचार्य अवार्ड जीत चुके पहलवान महाबीर की तीसरी बेटी और दंगल गर्ल गीता-बबीता की छोटी बहन हैं संगीता फोगाट। बुधवार को संगीता ने अपने गांव बलाली में विश्व के नंबर वन पहलवान बजरंग पूनिया के साथ शादी की।
खास बात ये है कि संगीता और बजरंग ने शादी में 8 फेरे लिए, ये आठवां फेरा बेटी बचाओ अभियान को आगे बढ़ाने के लिए लिया
इस दौरान संगीता और बजरंग ने एक-एक पौधा लगाया और पर्यावरण को बचाने का संकल्प भी लिया। दोनों ने साधारण और पारम्परिक रीति-रिवाज से शादी करके लोगों के लिए एक मिसाल कायम की है।
शादी की सभी रस्में हिंदू रीतिरिवाज के अनुसार हुईं, सोशल मीडिया पर संगीता ने तस्वीरें पोस्ट की हैं।
संगीता फोगाट ने हल्दी की तस्वीरें भी पोस्ट की थीं जिसमें वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।
कोविड 19 वायरस की वजह से सिर्फ 21 बाराती लेकर ही बजरंग शादी करने पहुंचे थे। शादी में मास्क और सैनिटाइजर की भी व्यवस्था थी।