हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी के लाखों चाहने वाले हैं। अपने फैंस के लिए वो भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अपने वीडियो-फोटो शेयर करती रहती हैं, जो इंटरनेट पर खूब वायरल होते हैं। अब सपना ने ब्लैक एंड व्हाइट कलर की साड़ी में अपनी तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें उनका अंदाज देखते ही बनता है।
सपना के डांस के साथ-साथ लोग उनके ड्रेसिंग सेंस के भी कायल हैं। यही वजह है कि उनकी ये तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं।
सपना चौधरी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फोटोज शेयर की हैं। ब्लैक एंड व्हाइट पोल्का डॉट साड़ी में वो बेहद स्टनिंग लग रही हैं।
सपना ने फोटो कैप्शन में लिखा है- 'साड़ी आपको फिट होने के लिए कभी नहीं कहती, ये आपको सबसे अलग बनाती है।'
सपना की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। उनके स्टेज परफॉर्मेंस देखने के लिए फैंस की भारी भीड़ जुटती है। वो रिएलिटी शो 'बिग बॉस 11' में भी नज़र आ चुकी हैं।