Published : Jan 13, 2026 10:01 pm IST, Updated : Jan 13, 2026 10:01 pm IST
1/7Image Source : instagram/@tarasutaria
बॉलीवुड में कुछ ऐसे कलाकार हैं, जो अपने करियर से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। तारा सुतारिया भी इन्हीं कलाकारों में से एक हैं। बॉलीवुड की मल्टी-टैलेंटेड एक्ट्रेस, जो एक शानदार सिंगर और ट्रेंड डांसर भी हैं, लेकिन इसके बाद भी तारा लगातार अपनी निजी जिंदगी को लेकर ही सुर्खियों में हैं।
2/7Image Source : instagram/@tarasutaria
पिछले कुछ दिनों से उनके और वीर पहाड़िया के बीच अनबन की चर्चाएं जोरों पर हैं। तारा सुतारिया ने करण जौहर की 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से डेब्यू किया था और उसके बाद एक विलेन रिटर्न, तड़प और मरजावां जैसी फिल्मों में नजर आईं, लेकिन इन सबके बीच भी उनकी निजी जिंदगी हमेशा चर्चा में बनी रही।
3/7Image Source : instagram/@tarasutaria
30 साल की तारा सुतारिया एक समय पर करीना कपूर के कजिन आदर जैन को डेट कर रही थीं, जिनकी जिंदगी में अलेखा आडवाणी आईं और तारा आउट हो गईं। आदर जैन ने अपनी शादी के दौरान अपनी एक्स गर्लफ्रेंड को 'टाइम पास' तक कह दिया था, जिसे लेकर काफी बवाल भी हुआ।
4/7Image Source : instagram/@tarasutaria
अब तारा सुतारिया, वीर पहाड़िया के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं, लेकिन अब नए साल की शुरुआत के साथ ही उनके और बॉयफ्रेंड वीर पहाड़िया के ब्रेकअप की खबरें जोरों पर हैं, जो दिसंबर 2025 के एपी ढिल्लों कॉन्सर्ट कंट्रोवर्सी के बाद शुरू हुईं और अब तक जारी हैं।
5/7Image Source : instagram/@tarasutaria
पिछले कुछ दिनों से वीर और तारा के बीच ब्रेकअप की अफवाहें जोरों पर हैं, लेकिन कपल ने इन खबरों पर चुप्पी साध रखी है। जबकि, इसके पहले तक दोनों खुलकर एक-दूसरे का सपोर्ट करते दिखे थे। ऐसे में फैंस इस बात को लेकर परेशान हैं कि क्या सच में तारा और वीर ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं?
6/7Image Source : instagram/@tarasutaria
बता दें, वीर पहाड़िया से पहले तारा का नाम एपी ढिल्लों से भी जुड़ा था। दोनों ने साथ में कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं, लेकिन बाद में पता चला कि अभिनेत्री ने अपने म्यूजिक वीडियो की शूटिंग से ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं।
7/7Image Source : instagram/@tarasutaria
दूसरी तरफ तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया ने अब भी अपने ब्रेकअप की अफवाहों पर चुप्पी साध रखी है। दोनों को कुछ समय से साथ स्पॉट भी नहीं किया गया, जबकि इसके पहले तक दोनों लगातार साथ नजर आ रहे थे।