बॉलीवुड हसीनाओं पर भारी पड़ी 70 साल की एक्ट्रेस, लुक देख यूजर्स बोले- स्वर्ग से उतरीं अप्सरा
बॉलीवुड हसीनाओं पर भारी पड़ी 70 साल की एक्ट्रेस, लुक देख यूजर्स बोले- स्वर्ग से उतरीं अप्सरा
दिग्गज बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा ने एक बार फिर अपनी सुंदरता और खूबसूरत लुक से अपने प्रशंसकों का दिल जीत लिया है। इस बार उन्होंने सुनहरी धारियों वाली हरी साड़ी पहन आदर जैन-अलेखा आडवाणी की शादी में एंट्री की।
Published : Feb 22, 2025 01:00 pm IST, Updated : Feb 22, 2025 01:00 pm IST
1/8Image Source : Instagram
दिग्गज बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा एक बार फिर से अपने लुक की वजह से लाइमलाइट में आ गई हैं। इस बार उन्होंने अपनी सुंदरता और खूबसूरत लुक से अपने प्रशंसकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। एक्ट्रेस रेखा ने सुनहरी धारियों वाली हरी साड़ी पहन आदर जैन और अलेखा आडवाणी की शादी में एंट्री कर महफिल की शान बढ़ा दी है।
2/8Image Source : Instagram
हिंदी सिनेमा की बेहतरीन अदाकाराओं में से एक रेखा 70 साल की उम्र में भी अपनी खूबसूरती और स्टाइल को लेकर चर्चा में रहती हैं। अपनी दमदार एक्टिंग से हर किसी को दीवाना बनाने वाली रेखा ने फिल्म इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक फिल्में दी है। अपने जमाने की टॉप एक्ट्रेस रहीं रेखा आज भी खूबसूरती के मामले में बॉलीवुड हसीनाओं को मात देती हैं।
3/8Image Source : Instagram
एक्ट्रेस रेखा अब भले ही पहले की तरह फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव नहीं हैं, लेकिन उनका चार्म आज भी बरकरार है। वह अक्सर अपनी सिल्क की साड़ी की लुक की वजह से चर्चा में रहती हैं। अब रेखा के लेटेस्ट और नए लुक ने लोगों का दिल जीत लिया है।
4/8Image Source : Instagram
70 साल की रेखा ने आदर जैन और अलेखा आडवाणी की शादी में महफिल लूट ली। 'सिलसिला' फेम रेखा इन तस्वीरों में अलग-अलग तरह के स्टाइलिश पोज देती नजर आ रही हैं। रेखा ने अपने लुक को स्टेटमेंट ज्वेलरी और मैचिंग चूड़ियों से पूरा किया। उन्होंने बोल्ड रेड कलर की लिपस्टिक से अपना लुक पूरा किया है।
5/8Image Source : Instagram
21 फरवरी को करीना और करिश्मा कपूर के भाई आदर जैन की शादी थी, जिसमें बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस रेखा का लुक देख सभी की निगाहें उन्हीं पर टीक गईं। आदर जैन और अलेखा आडवाणी को आशीर्वाद देने पहुंचीं रेखा की खूबसूरती एक बार फिर सभी पर भारी पड़ गईं। इन तस्वीरों को देखते हुए कोई भी यह नहीं कह सकता कि वे 70 साल की हैं।
6/8Image Source : Instagram
70 की उम्र में भी उनका फैशन सेंस काबिले तारीफ माना जाता है। रेखा अपनी इन्हीं अदाओं के कारण आज भी कई लोगों की पसंदीदा बनी हुई हैं। वहीं आदर जैन-अलेखा आडवाणी की शादी में पहुंचीं रेखा की साड़ी पर सभी की नजरें ठहर गईं। रेखा ने यह साड़ी इसके पहले किसी और इवेंट में पहनी थीं और अब उसी को उन्होंने आदर जैन की शादी में पहना।
7/8Image Source : Instagram
70 की उम्र में भी उनका फैशन सेंस काबिले तारीफ माना जाता है। रेखा अपनी इन्हीं अदाओं के कारण आज भी कई लोगों की पसंदीदा बनी हुई हैं। वहीं आदर जैन-अलेखा आडवाणी की शादी में पहुंचीं रेखा की साड़ी पर सभी की नजरें ठहर गईं। रेखा ने यही साड़ी साल 2005 में फिल्म 'ब्लैक' के प्रीमियर पर पहनी थीं और अब उसी को उन्होंने आदर जैन की शादी में पहना।
8/8Image Source : Instagram
रेखा को इस खूबसूरत लुक में देख फैंस ने उनके फैशन सेंस की जमकर तारीफ की है। एक ने कमेंट किया, 'सबसे आइकॉनिक एक्ट्रेस।' दूसरे ने लिखा, 'इस लुक के आगे सब फीके हैं।' वहीं एक यूजर ने लिखा, 'स्वर्ग से उतरीं अप्सरा लग रही हैं।'