Published : May 17, 2026 07:17 pm IST, Updated : May 17, 2026 07:17 pm IST
1/7Image Source : Instagram/@tridhac
त्रिधा चौधरी, जिन्हें 'आश्रम' सीरीज में बबीता भाभी के किरदार के लिए जाना जाता है। उन्होंने अपनी शानदार ऑन-स्क्रीन मौजूदगी और नैचुरल खूबसूरती से लोगों का खूब ध्यान खींचा है। इस शो के जरिए घर-घर में मशहूर होने से पहले वह कई टीवी प्रोजेक्ट्स और फिल्मों में काम कर चुकी थीं और धीरे-धीरे एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपनी जगह बना रही थीं। हाल ही में वह संजय दत्त की 'आखिरी सवाल' में नजर आई थीं।
2/7Image Source : Instagram/@tridhac
'आश्रम' में त्रिधा चौधरी के किरदार ने उन्हें बड़ी पहचान दिलाई और दर्शकों के बीच उन्हें एक जाना-पहचाना चेहरा बना दिया। अपने ऑन-स्क्रीन किरदार से हटकर असल जिंदगी में भी उनकी नजाकत, आत्मविश्वास से भरी पर्सनैलिटी और स्टाइलिश अंदाज की अक्सर तारीफ होती है, जिसकी वजह से वह हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं।
3/7Image Source : Instagram/@tridhac
'आखिरी सवाल' की रिलीज के बाद से एक बार फिर 'आश्रम' की बबीता भाभी अपने लुक्स को लेकर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। त्रिधा चौधरी हमेशा अपनी खूबसूरती और लुक्स के लिए चर्चा में रहती हैं, जो अक्सर उनके फैंस पर एक गहरी छाप छोड़ जाता है। स्क्रीन पर अपने आत्मविश्वास से भरे अंदाज के लिए जानी जाने वाली त्रिधा ने टेलीविजन और वेब सीरीज में अपने अभिनय के दम पर मनोरंजन जगत में खास पहचान बनाई है।
4/7Image Source : Instagram/@tridhac
त्रिधा चौधरी की सुंदरता और सादगी देख कोई भी उनसे नजरें नहीं हटा सकता है। चाहे वह ट्रेडिशनल कपड़े पहनें या वेस्टर्न, वह हर लुक में कमाल लगती हैं। अपने दिलकश अंदाज से एक्ट्रेस दर्शकों का दिल जीतने के लिए हमेशा तैयार रहती हैं।
5/7Image Source : Instagram/@tridhac
त्रिधा चौधरी की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होते रहते हैं। उनके स्टाइलिश और ग्लैमरस लुक्स इतने अट्रैक्टिव होते हैं कि उन पर से अपनी नजरें हटाना बहुत मुश्किल हो जाता है। वह हुस्न की मल्लिका लगती हैं, जो सिंपल लुक में भी बेहद प्यारी लगाती हैं।
6/7Image Source : Instagram/@tridhac
त्रिधा चौधरी एक जानी-मानी एक्ट्रेस हैं, जो कई बंगाली और तेलुगू फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। 'बंदिश बैंडिट्स' और 'आश्रम' जैसी वेब सीरीज में अपने काम की बदौलत इस एक्ट्रेस ने काफी लोकप्रियता हासिल की है। इस एक्ट्रेस ने 2013 में 'मिशौर रॉहोस्यो' नाम की एक बंगाली फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की। इस फिल्म के बाद उन्हें 'खाद', 'खातो' और 'शेष थेके शुरू' जैसी कई बंगाली फिल्मों में देखा गया।
7/7Image Source : Instagram/@tridhac
त्रिधा चौधरी ने कई तेलुगू फिल्में भी की हैं, जिसमें 'सूर्य वर्सेस सूर्य', '7' और 'मनसुकु नाचिंदी' का नाम शामिल है। वह कई वेब सीरीज में भी जर आ चुकी हैं और इसके चलते उन्हें काफी शोहरत और लोकप्रियता मिल रही है। एक्ट्रेस त्रिधा चौधरी को 'आश्रम' वेब सीरीज में बबीता भाभी का किरदार निभा कर जबरदस्त नेम-फेम मिला है।