आलिया भट्ट ने प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर लगाया विराम, वायरल पोस्ट से हुआ खुलासा
आलिया भट्ट ने प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर लगाया विराम, वायरल पोस्ट से हुआ खुलासा
लंबे समय से ऐसी खबरें आ रही हैं कि आलिया भट्ट अपने दूसरे बच्चे की मां बनने वाली हैं। जब भी उन्हें बाहर देखा जाता है, लोग कयास लगाते हैं कि वह रणबीर कपूर के दूसरे बच्चे की मां बनने वाली हैं। अब, ग्लोबल स्टार ने इन अफवाहों को खारिज कर दिया है।
Published : Jun 21, 2025 08:34 pm IST, Updated : Jun 21, 2025 08:34 pm IST
1/7Image Source : Instagram
लंबे समय से ऐसी खबरें आ रही हैं कि आलिया भट्ट अपने दूसरे बच्चे की मां बनने वाली हैं। जब भी उन्हें बाहर देखा जाता है, लोग कयास लगाते हैं कि वह रणबीर कपूर के दूसरे बच्चे की मां बनने वाली हैं। अब, ग्लोबल स्टार ने इन अफवाहों को खारिज कर दिया है। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद सभी का अंदाजा गलत साबित हो गया।
2/7Image Source : viral bhayani
आलिया भट्ट इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई हैं। एक्ट्रेस अपने खूबसूरत लुक से अपने प्रशंसकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं। जब भी वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ पोस्ट करती हैं तो यह उनके फैंस के लिए एक ट्रीट बन जाता है। वह रणबीर कपूर और उनकी बेटी राहा के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती है। अब उनका नया लुच चर्चा में है।
3/7Image Source : Viral Bhayani
इंस्टाग्राम पर वायरल भयानी ने हाल ही में एक्ट्रेस आलिया भट्ट का एक वीडियो पोस्ट किया था जो देखते ही देखते वायरल हो गया। अब, कुछ दिनों से ऐसी अफवाहें चल रही थीं कि आलिया दूसरी बार अपने बच्चे का स्वागत करने वाली हैं। लेकिन, हाल ही में क्लिक की गईं तस्वीरों और वीडियो से साफ हो गया है कि एक्ट्रेस आलिया प्रेग्नेंट नहीं हैं।
4/7Image Source : Instagram
पिछले महीने आलिया भट्ट ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू किया था। एक्ट्रेस ने लोरियल पेरिस के लाइट्स ऑन वूमन्स वर्थ इवेंट के लिए अरमानी प्रिवी गाउन पहना था। उन्होंने पैपराजी के लिए पोज दिया और हमेशा की तरह अपनी खूबसूरती को लेकर चर्चा में आईं। हालांकि, जब उनकी तस्वीरें वायरल हुईं तो नेटिज़न्स ने अनुमान लगाया कि वह फिर से प्रेग्नेंट हैं और उनका बेबी बंप दिख रहा है।
5/7Image Source : viral bhayani
अब एक महीने बाद फिर से आलिया भट्ट को स्पॉट किया गया। इस फिटनेस फ्रीक एक्ट्रेस को वर्कआउट सेशन के बाद स्पॉट किया गया। उन्होंने ऑल ब्लैक जिम आउटफिट में सबका ध्यान खींचा। उनके नए वीडियो को देख अब लोग कयास लगा रहे हैं कि वह प्रेग्नेंट नहीं हैं। बस ड्रेस की वजह से प्रेग्नेंट लग रही थीं।
6/7Image Source : viral bhayani
लेकिन, उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की इन अफवाहों को खारिज कर दिया है, जिसमें वह बहुत फिट दिख रही थीं। परिवार के सदस्यों ने भी उनकी प्रेग्नेंसी की खबर की पुष्टि नहीं की है।
7/7Image Source : viral bhayani
वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट YRF स्पाई यूनिवर्स फिल्म 'अल्फा' में नजर आएंगी। फिल्म में वह एक्ट्रेस शरवरी के साथ नजर आएंगी। यह फिल्म क्रिसमस 2025 के दौरान रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसके अलावा वह रणबीर कपूर और विक्की कौशल के साथ 'लव एंड वॉर' में भी नजर आएंगी।