रैपर रफ्तार-मनराज जवंदा की अनदेखी झलकियां आई सामने, एली गोनी ने शेयर किया खास पोस्ट
रैपर रफ्तार-मनराज जवंदा की अनदेखी झलकियां आई सामने, एली गोनी ने शेयर किया खास पोस्ट
रैपर रफ्तार और मनराज जवंदा हाल ही में शादी के बंधन में बंध गए हैं। एली गोनी इस शादी के जश्न का हिस्सा थे। उन्होंने रैपर के इस खास दिन के कुछ अनदेखे पल शेयर किए है जो पोस्ट करते हुए सोशल मीडिया पर छा गए हैं।
Published : Feb 01, 2025 07:23 pm IST, Updated : Feb 01, 2025 07:24 pm IST
1/8Image Source : Instagram
रैपर रफ्तार-मनराज जवंदा शुक्रवार, 31 जनवरी 2025 को शादी के बंधन में बंधे हैं। रैपर रफ्तार ने तलाक के करीब साल बाद दूसरी शादी कर ली है। वहीं शादी में कई स्टार्स शामिल हुए, जिसमें से एक एली गोनी भी इस जश्न का हिस्सा थे। अब उन्होंने रैपर के इस खास दिन की अनदेखी एक वीडियो शेयर की है जो पोस्ट करते ही सोशल मीडिया पर छा गई।
2/8Image Source : Instagram
रैपर रफ्तार ने दूसरी बार शादी कर ली है। उन्होंने कॉस्ट्यूम स्टाइलिस्ट और एक्ट्रेस मनराज जवंदा के साथ सात फेरे लिए। दोनों की शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस बीच अब टीवी एक्टर एली गोनी का वीडियो चर्चा में आ गया है, जिसमें कपल एक-दूसरे के साथ डांस करते दिखाई दे रहे हैं।
3/8Image Source : Instagram
रैपर रफ्तार, जिनका असली नाम दिलिन नायर है। उन्होंने अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कर सबी को चौंका दिया था। अब लवबर्ड्स का एक खूबसूरत वीडियो सामने आया है, जिसमें उनके परिवार वाले और दोस्त दिखाई दे रहे हैं। वीडियो पोस्ट करते हुए एली गोनी ने लिखा, 'तुमको लेकर मेरा ख्याल नहीं बदलेगा साल... बदलेगा मगर दिल का हाल नहीं बदलेगा... पिछले कुछ दिनों में एक खूबसूरत लव स्टोरी देखी।'
4/8Image Source : Instagram
अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एली गोनी ने रफ्तार और मनराज जवंदा की शादी के जश्न का एक वीडियो शेयर किया है। इस क्लिप में रफ़्तार की शादी के कई अनदेखे पल देखे जा सकते हैं। रैपर द्वारा अपनी प्रेमिका को प्रपोज करने से लेकर, हल्दी समारोह की मजेदार झलकियां, शादी की रस्मों के दिल को छू लेने वाले पल और शादी के बाद की खास परफॉर्मेंस तक, एली ने वीडियो में फंक्शन के कई पल दिखाए हैं जो रैपर के फैंस के लिए एक ट्रीट हैं।
5/8Image Source : Instagram
जैसे ही एली ने इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया, प्रशंसकों ने कमेंट की बाढ़ ला दी और नवविवाहित जोड़े पर खूब प्यार बरसाया। एक प्रशंसक ने कमेंट किया, 'खूबसूरत वीडियो' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'एक पूकी ने दूसरे पूकी के लिए पोस्ट किया है'
6/8Image Source : Instagram
इंटरनेट पर रफ्तार और मनराज की शादी के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। दोनों ने आखिरकार सोशल मीडिया पर अपने खास दिन की कुछ दिल छू लेने वाली तस्वीरें 1 फरवरी को शेयर करके प्रशंसकों को खुश कर दिया। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए रफ्तार ने कैप्शन दिया, 'आधिकारिक तौर पर मिसेज और मिस्टर नायर। मनराज और दिलिन।'
7/8Image Source : Instagram
जो लोग नहीं जानते, उन्हें बता दें कि रफ्तार की पहली शादी कोमल वोहरा से हुई थी, लेकिन 2020 में दोनों अलग हो गए। अपनी शादी से पहले, रफ्तार और कोमल पांच साल तक रिलेशनशिप में रहे और बाद में शादी के बंधन में बंध गए। दिसंबर 2016 में शादी करने वाला ये कपल 2020 में अलग हो गया।
8/8Image Source : Instagram
अपने रैप सॉन्ग के लिए मशहूर रफ्तार को आखिरी बार इक्का सिंह के साथ एमटीवी हसल सीजन 4 में जज के रूप में देखा गया था। वहीं रफ्तार की पत्नी मनराज कई टीवी विज्ञापन और रियलिटी टेलीविजन शो का भी हिस्सा रही हैं।