बिग बॉस-19 लगातार सुर्खियों में बना हुआ है और घर के अंदर रोजाना नए-नए बवाल देखने को मिल रहे हैं। अमाल मलिक इन दिनों घर के कैप्टन हैं और खबरों में बने हुए हैं। बीते दिनों अमाल मलिक और कुनिका सदानंद के बीच झड़प देखने को मिली थी। इसको लेकर बिग बॉस की पूर्व खिलाड़ी रहीं गौहर खान ने भी उन्हें फटकार लगाई है। अमाल को फटकार लगाते हुए गौहर ने यहां तक कह दिया कि वे जिम्मेदारी नहीं संभाल सकते। (फोटो साभार-Instagram@amaal_mallik,gauaharkhan)
गौहर ने अपने एक्स पर लिखा, 'हां वो थोड़ी चुनिंदा, तेज और चिड़चिड़ी हैं, लेकिन मुझे बहुत बुरा लगता है जब कुनिका जी से कोई बुरा व्यवहार करता है। वो 61 साल की हैं... टोन का थोड़ा तो खयाल करो। अमाल जिम्मेदारी नहीं संभाल सकते और पावन हमेशा जिम्मेदारी के साथ आती है।' (फोटो साभार-Instagram@amaal_mallik,gauaharkhan)
गौहर खान के इस पोस्ट पर लोगों ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। ज्यादातर इंटरनेट यूजर्स गौहर की बात से सहमत थे, लेकिन कई लोगों का मानना इससे अलग था। एक कमेंट में लिखा था, 'उम्र के हिसाब से छूट नहीं मिलनी चाहिए... हर कोई अपने व्यवहार के लिए जिम्मेदार है, चाहे वह कितना भी बड़ा क्यों न हो।' (फोटो साभार-Instagram@amaal_mallik,gauaharkhan)
एक और ने कमेंट किया, 'वह पाखंडी, कड़वी और बिल्कुल ही घिनौनी है। अगर वह उम्र के आधार पर तरजीह चाहती थी, तो उसे बिग बॉस जैसे शो में नहीं आना चाहिए था।' एक और ने कहा, 'अमाल कोई हल निकालने, सबकी बात सुनने और फैसले लेने की पूरी कोशिश कर रहा है। वह भी साफ तौर पर बहुत ज्यादा परेशान है। कुणिका जी बॉस बनने की कोशिश कर रही हैं और चाहती हैं कि चीजें तुरंत और अपनी मर्जी से हों।' (फोटो साभार-Instagram@amaal_mallik,gauaharkhan)
कुनिका सदानंद को इस हफ्ते किचन की ड्यूटी से हटा दिया गया था। हालांकि, जब नीलम खराब सब्जियां हटा रही थीं और ड्रॉअर साफ कर रही थीं, तो उन्हें लोगों से मदद मांगते हुए देखा गया। उन्होंने कैप्टन अमाल को इस बारे में बताया और उनसे अशनूर कौर और नेहल को नीलम की मदद करने का आदेश देने को कहा। बाद में, अभिषेक बजाज और अशनूर के साथ इस मामले पर चर्चा करते हुए, अमाल ने निष्कर्ष निकाला कि कुनिका किचन में तब भी तमाशा मचा रही थीं जब उनके पास वहां कोई काम नहीं था। अमाल ने मजाक में कहा कि वह उनका आदेश नहीं मानेंगे क्योंकि वह उनके 'नौकर' नहीं हैं। (फोटो साभार-Instagram@amaal_mallik,gauaharkhan)
इसके बाद दोनों के बीच तीखी बहस हुई, जिसमें अमाल आक्रामक हो गए और कुनिका पर चिल्लाने लगे। बाद में उन्होंने उनसे बदतमीजी के लिए माफी मांगी। बता दें कि गौहर खान के देवर और डांसर आवेज दरबार भी बिग बॉस-19 के घर में धमाल मचा रहे हैं। (फोटो साभार-Instagram@amaal_mallik,gauaharkhan)