6 साल में खरीदे करोड़ों के फ्लैट और लग्जरी कार, आलीशान लाइफस्टाइल जीती है ये स्टार किड
6 साल में खरीदे करोड़ों के फ्लैट और लग्जरी कार, आलीशान लाइफस्टाइल जीती है ये स्टार किड
अनन्या पांडे जन्मदिन: मशहूर बॉलीवुड स्टार किड अनन्या का आज 27वां जन्मदिन है। उन्होंने अपने 6 साल के फिल्मी करियर में कई हिट और फ्लॉप फिल्में दी हैं। इतना ही नहीं उन्होंने बहुत कम उम्र में करोड़ों की नेट वर्थ, फ्लैट और लग्जरी कार खरीद ली है।
Published : Oct 30, 2025 10:55 am IST, Updated : Oct 30, 2025 10:55 am IST
1/7Image Source : Instagram/@ananyapanday
अनन्या पांडे 30 अक्टूबर, 2025 को 27 साल की हो गईं। पिछले कुछ साल में उन्होंने 'गहराइयां' ,'खो गए हम कहां' और 'केसरी चैप्टर 2' जैसी फिल्मों में काम किया है। एक्ट्रेस ने अपने हर किरदार से लोगों का दिल जीत है और बॉलीवुड में अपने दम पर एक अलग पहचान बनाई है। एक्ट्रेस अनन्या ने 2019 में टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया के साथ 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से अपने करियर की शुरुआत की थी। अपनी डेब्यू फिल्म के लिए उन्हें उसी साल फिल्मफेयर का बेस्ट डब्यू एक्ट्रेस का पुरस्कार मिला था।
2/7Image Source : Instagram/@ananyapanday
फिल्मों के अलावा, वह अपने लुक और जेनरेशन Z की सबसे फेवरेट एक्ट्रेस में से एक हैं। उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग को देखते हुए टॉप ब्रांड्स की भी पसंदीदा बन गई हैं। फिल्म, एड और सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की खूब कमाई होती है।
3/7Image Source : Instagram/@ananyapanday
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 2024 तक अनन्या पांडे की कुल संपत्ति 74 करोड़ रुपये आंकी गई थी। लाइफस्टाइल एशिया के अनुसार, उनकी वार्षिक आय लगभग 7 करोड़ रुपये है और एक्ट्रेस हर फिल्म के लिए 3 करोड़ रुपये या उसे ज्यादा चार्ज करती हैं।
4/7Image Source : Instagram/@ananyapanday
इंडस्ट्री में कुछ ही साल की उम्र में 'ड्रीम गर्ल 2' की एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर 26.5 मिलियन फॉलोअर्स हासिल कर लिए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह अपने सोशल मीडिया हैंडल से हर स्पॉन्सर्ड पोस्ट के लिए 50 लाख रुपये कमाती हैं।
5/7Image Source : Instagram/@ananyapanday
अप्रैल में, अनन्या को चैनल का पहला भारतीय ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने प्रशंसकों के साथ यह खबर शेयर की और उनके कैप्शन में लिखा था, '@chanelofficial के साथ अपने सफर के लिए बेहद आभारी और उत्साहित हूं। भारत की और भारत की पहली ब्रांड एंबेसडर। सपने सच होते हैं।'
6/7Image Source : Instagram/@ananyapanday
एक्ट्रेस ने 2023 में बांद्रा में एक फ्लैट खरीदा है। उनके पास बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज, मर्सिडीज-बेंज ई-क्लास और स्कोडा कोडियाक जैसी कई शानदार कारें भी हैं।
7/7Image Source : Instagram/@ananyapanday
चंकी पांडे और भावना पांडे की बेटी अनन्या पांडे की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो वे 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' और 'चांद मेरा दिल' में नजर आएंगी। 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' इसी साल 31 दिसंबर, 2025 को रिलीज होगी, जबकि कार्तिक आर्यन के साथ उनकी रोमांटिक कॉमेडी है 13 फरवरी, 2026 दस्तक देगी।