गर्लफ्रेंड संग बाली वेकेशन पर अर्चना पूरन सिंह के छोटे बेटे आयुष्मान, एम्पुल टेंपल में लिया क्लींजिंग बाथ
गर्लफ्रेंड संग बाली वेकेशन पर अर्चना पूरन सिंह के छोटे बेटे आयुष्मान, एम्पुल टेंपल में लिया क्लींजिंग बाथ
अर्चना पूरन सिंह के छोटे बेटे आयुष्मान सेठी भी अब अपने बड़े भाई आर्यमन की तरह अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। आयुष्मान, समीक्षा शेट्टी को डेट कर रहे हैं, जिनके साथ वह फिलहाल बाली वेकेशन पर हैं। यहां आयुष्मान ने शुद्धिकरण पूजा भी की।
Published : Jul 26, 2026 11:09 pm IST, Updated : Jul 27, 2026 10:26 am IST
1/7Image Source : Instagram/@ayushmaansethi
अर्चना पूरन सिंह अक्सर अपने व्लॉग्स को लेकर चर्चा में रहती हैं। उनके साथ उनका पूरा परिवार भी उनके व्लॉग में नजर आता है। एक्ट्रेस का छोटा बेटा आयुष्मान सेठी इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। वह इन दिनों अपनी गर्लफ्रेंड समीक्षा शेट्टी के साथ बाली टूर पर हैं।
2/7Image Source : Instagram/@ayushmaansethi
आयुष्मान ने हाल ही में अपना बाली व्लॉग साझा किया, जिसमें वह बाली में एक मंदिर में पूजा-अर्चना करते दिखे। यहां उन्होंने शुद्धिकरण भी कराया और वो भी अपनी गर्लफ्रेंड समीक्षा शेट्टी के साथ।
3/7Image Source : Instagram/@ayushmaansethi
इसके बाद आयुष्मान और समीक्षा ने साथ में 13 झरनों के नीचे स्नान किया और फिर तिर्ता एम्पुल मंदिर में अपनी मन्नत भी मांगी। आयुष्मान ने इस पूरी पूजा-अर्चना की झलक अपने फैंस को भी दिखाई है।
4/7Image Source : Instagram/@ayushmaansethi
आयुष्मान कहते हैं- 'मंदिर पहुंचने पर यहां क्लेंजिंग रिचिअल होती है।' इसके बाद उन्होंने अपना और समी7ा का लुक साझा करते हुए पूरी रिचुअल की झलक साझा की।
5/7Image Source : Instagram/@ayushmaansethi
आयुष्मान ने इस परंपरा के बारे में आगे बताते हुए कहा- 'ये एक वॉटर प्योरिफिकेशन रिचुअल है, जिसमें आपको 13 फाउंटेन के नीचे नहाना होता है। आप हर फाउंटेन में जाकर एक विश मांग सकते हो या फिर अगर किसी चीज के लिए ग्रेटफुल हैं तो भगवान को धन्यवाद कह सकते हैं।'
6/7Image Source : Instagram/@ayushmaansethi
आयुष्मान ने बताया कि ये उनका अब तक का सबसे बेहतरीन एक्सपीरियंस था। उन्होंने परंपराएं पूरी करने के बाद बताया कि वह कितना अच्छा फील कर रहे हैं और उनके लिए ये कितना अलग एक्सपीरियंस था। आयुष्मान बताते हैं कि इस पूजा के बाद उन्हें बहुत ही हल्का महसूस हो रहा था।
7/7Image Source : Instagram/@ayushmaansethi
इसके बाद आयुष्मान और समीक्षा ने अपने बाली वेकेशन की झलक दिखाई और खूब मस्ती करते भी दिखे। कभी वह रंग-बिरंगी मछलियों को खाना खिलाते भी दिखे तो कभी झूला झूलते नजर आए।