Published : Jun 09, 2025 02:29 pm IST, Updated : Jun 09, 2025 02:29 pm IST
1/7Image Source : Instagram
अभिनेता आयुष्मान खुराना की पत्नी और फिल्ममेकर ताहिरा कश्यप सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं और अपनी जिंदगी से जुड़ी कई बातें बेझिझक अपने फॉलोअर्स के साथ साझा करती हैं। अपनी बेबाकी और ईमानदारी के लिए पहचानी जाने वाली ताहिरा ने हाल ही में एक पोस्ट के जरिए यह खुलासा किया कि उन्हें एक बार फिर से ब्रेस्ट कैंसर हो गया है। इससे पहले भी वह इस गंभीर बीमारी से जंग जीत चुकी हैं, लेकिन दोबारा इसका सामना करना उनके लिए एक बड़ा और चुनौतीपूर्ण अनुभव है।
2/7Image Source : Instagram
एक ओर ताहिरा कैंसर से जूझ रही हैं, वहीं दूसरी ओर वो खुद को हील करने की हर कोशिश में लगी हुई हैं। काम में खुद को व्यस्त रखने के अलावा और अपनी पति और बच्चों के साथ फैमिली वेकेशन पर हैं, जहां नेचर के बीच समय बिताने से लेकर एक्सरसाइज करती वो नजर आईं। इसकी कई झलकियां उन्होंने शेयर की हैं, जिसमें आयुषमान खुराना उनका साथ देते नजर आ रहे हैं।
3/7Image Source : Instagram
ताहिरा ने अपनी वेकेशन की कई खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वो अपने पति आयुष्मान खुराना के साथ नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए उन्होंने अफरमेशन्स का इस्तेमाल किया है। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'ठीक हो जाओ... मौन... आराम... चिंतन... ठीक हो जाओ... विश्वास... धीमा हो जाओ... शांत हो जाओ... ठीक हो जाओ... दोहराओ... ठीक हो जाओ...।'
4/7Image Source : Instagram
7 अप्रैल को ताहिरा कश्यप ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया था, जिसमें उन्होंने लिखा, 'सात साल की खुजली या फिर नियमित जांच की ताक़त - यह नज़रिया है। मैं दूसरे विकल्प को चुनना पसंद करूंगी और सभी को यही सलाह दूंगी कि समय-समय पर मैमोग्राम ज़रूर करवाएं। मेरे लिए यह दूसरी बार है... मुझे फिर से वही समस्या हो गई है।' उन्हें पहली बार 2018 में ब्रेस्ट कैंस का पता चला था, तब उन्हें स्टेज 0 का कैंसर था। इसके चलते एक्ट्रेस को मास्टेक्टॉमी करानी पड़ी थी।
5/7Image Source : Instagram
ताहिरा की इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर तेजी से ध्यान खींचा और वायरल हो गई। उनके फैन्स, करीबी दोस्त और परिवारजन तुरंत उनके समर्थन में सामने आए। सभी ने न सिर्फ उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की, बल्कि उन्हें भावनात्मक रूप से भी संबल देने की कोशिश की। सोशल मीडिया पर उनके लिए ढेरों दुआएं और शुभकामनाएं भेजी गईं। इसके बाद से ही एक्ट्रेस अपनी रिकवरी जर्नी और ट्रीटमेंट के बारे में अपडेट साझा करती रहती हैं।
6/7Image Source : Instagram
बता दें कि अभिनेता आयुष्मान खुराना की पत्नी और फिल्ममेकर ताहिरा कश्यप अपनी बेबाक राय और ईमानदार व्यक्तित्व के लिए जानी जाती हैं। वे अपनी निजी जिंदगी से जुड़े मुद्दों पर भी खुलकर बात करती हैं और अपनी संघर्षों को साझा करने से कभी नहीं हिचकिचातीं। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पहले भी लंबी लड़ाई लड़ चुकीं ताहिरा अब दोबारा एक स्वास्थ्य संकट का सामना कर रही हैं।
7/7Image Source : Instagram
इस मुश्किल समय में भी ताहिरा पहले की तरह सोशल मीडिया के जरिए अपनी सेहत से जुड़ी हर जानकारी अपने फॉलोवर्स के साथ साझा कर रही हैं, ताकि जागरूकता फैलाई जा सके और दूसरों को प्रेरणा मिल सके। 24 अप्रैल को ताहिरा ने जानकारी दी थी कि वो फिर से काम पर लौट आई हैं और इस बीमारी से लड़ाई के दौरान बाकी कामों पर पूरा फोकस कर रही हैं।