बॉलीवुड में बायोपिक की लहर! बड़े पर्दे पर असली हीरोज की एंट्री, 2026-27 में देखने मिलेगी कई दिग्गजों की कहानी
बॉलीवुड में बायोपिक की लहर! बड़े पर्दे पर असली हीरोज की एंट्री, 2026-27 में देखने मिलेगी कई दिग्गजों की कहानी
बॉलीवुड में अब बायोपिक्स की बहार आने वाली है। एक दो नहीं, कई बायोपिक आने वाले समय में सिनेमाघरों और ओटीटी पर दस्तक देने वाली हैं। इनमें श्रद्धा कपूर स्टारर 'ईथा' से लेकर राजकुमार राव स्टारर 'दादा' शामिल हैं। तो चलिए आने वाली कुछ चर्चित बायोपिक पर नजर डालते हैं।
Published : Jul 19, 2026 06:05 am IST, Updated : Jul 19, 2026 06:05 am IST
1/7Image Source : Instagram/@shraddhakapoor
बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक में आने वाले समय में असली कहानियों का बड़े पर्दे पर धमाका देखने को मिलेगा। श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव से लेर धनुष तक, कई बड़े स्टार आने वाले समय में रियल लाइफ आइकॉन्स की भूमिका निभाते नजर आएंगे। श्रद्धा कपूर जहां विठाबाई नारायणगांवकर का किरदार निभाती दिखाई देंगी तो वहीं राजकुमार राव क्रिकेट के दिग्गज सौरव गांगुली के रोल में नजर आएंगे। तो चलिए बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित बायोपिक्स पर एक नजर डालते हैं।
2/7Image Source : Instagram/@shraddhakapoor
ईथा- श्रद्धा कपूर 'ईथा'में मुख्य भूमिका निभा रही हैं, जो विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर की जिंदगी पर आधारित है। जो लोग विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर के बारे में नहीं जानते उन्हें बता दें कि वह महाराष्ट्र की मशहूर तमाशा और लावणी कलाकार थीं, जिनका 2002 में निधन हो गया था। लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उनके महाराष्ट्र की सबसे मशहूर लोक कलाकारों में से एक बनने का शानदार सफर देखने को मिलेगा। यह फिल्म 28 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
3/7Image Source : Instagram/@maddockfilms
प्रहार: द उज्ज्वल निकम स्टोरी- मैडॉक फिल्म्स, मशहूर भारतीय पब्लिक प्रॉसिक्यूटर उज्ज्वल निकम की जिंदगी पर आधारित फिल्म ला रही है, जिसका नाम 'प्रहार – द उज्ज्वल निकम स्टोरी' है। इस लीगल ड्रामा में राजकुमार राव लीड रोल में हैं। फिल्म मुख्य रूप से 26/11 मुंबई हमलों के आतंकवादी अजमल कसाब के खिलाफ उज्ज्वल निकम द्वारा लड़े गए मुकदमे पर केंद्रित होगी। अविनाश अरुण द्वारा निर्देशित इस फिल्म में राजकुमार राव के साथ जयदीप अहलावत व वामिका गब्बी भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म 7 अगस्त, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
4/7Image Source : Instagram/@actormaddy
जीडीएन- आर. माधवन भी एक बायोपिक में नजर आने वाले हैं, जिसका नाम 'GDN' है। इस फिल्म में आर माधवन 'भारत के एडिसन' के नाम स मशहूर आविष्कारक गोपालस्वामी दोराईस्वामी नायडू का किरदार निभाएंगे। कृष्णकुमार रामाकुमार द्वारा निर्देशित यह फिल्म 7 अगस्त, 2026 को दुनिया भर में रिलीज होगी।
5/7Image Source : Instagram/@cameratakefilms
वी शांताराम- सिद्धांत चतुर्वेदी अपकमिंग बायोपिक 'वी शांताराम' में फिल्ममेकर वी. शांताराम का किरदार निभाने वाले हैं। फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ तमन्ना भाटिया लीड रोल में हैं, जो शांताराम की दूसरी पत्नी और एक्ट्रेस जयश्री का किरदार निभा रही हैं। फिल्म इस साल के आखिरी तक में रिलीज हो सकती है।
6/7Image Source : Instagram/@omraut
कलाम- पूर्व राष्ट्रपति और मशहूर वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम पर भी एक बायोपिक बनने जा रही है, जिसमें साउथ सुपरस्टार धनुष लीड रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म में कलाम के साधारण बचपन से लेकर 'मिसाइल मैन ऑफ इंडिया' और फिर भारत के सबसे सम्मानित नेता बनने तक के प्रेरणादायक सफर को दिखाएगी। फ़िल्म की आधिकारिक घोषणा मई 2025 में हुई थी और साथ ही इसका पोस्टर भी जारी किया गया था। लेकिन, इसकी रिलीज पर अब तक कोई अपडेट नहीं है।
7/7Image Source : Instagram/@luv_films
दादा- भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली पर बन रही बायोपिक 'दादा' भी लगातार चर्चा में है। इस फिल्म में राजकुमार राव, सौरव गांगुली की भूमिका में दिखाई देंगे। विक्रमादित्य मोटवानी द्वारा निर्देशित और लव फिल्म्स बैनर के तहत निर्मित यह फिल्म इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के सफर को दिखाएगी। फिल्म 14 मई, 2027 तय को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।