Published : May 28, 2025 01:20 pm IST, Updated : May 28, 2025 01:20 pm IST
1/6Image Source : Instagram
दीपिका पादुकोण के संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'स्पिरिट' से बाहर होने के बाद डायरेक्टर ने मंगलवार को एक क्रिप्टिक पोस्ट किया, जिसे दीपिका पादुकोण पर निशाना माना गया। इस पोस्ट के बाद मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर दोनों के फैन्स आपस में भिड़ भी रहे हैं। इसी बीच दीपिका पादुकोण का एक बयान सामने आया है, जो अब खूब ध्यान खींच रहा है।
2/6Image Source : Instagram
दीपिका हाल ही में स्वीडन के स्टॉकहोम में EN ÉQUILIBRE कार्टियर हाई ज्वैलरी इवेंट में एक विशाल लाल ऑफ-शोल्डर गाउन में पहुंचीं, जहां उन्होंने व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन में चुनौतियों से निपटने के सवाल का जवाब दिया। दीपिका ने इस इवेंट में पुराने हॉलीवुड ग्लैमर को एक बोल्ड ट्विस्ट के साथ चुना। जिसे स्लीक-बैक हेयरस्टाइल और शो-स्टॉपिंग डायमंड और नीलम नेकलेस के साथ पेयर किया गया था।
3/6Image Source : Instagram
इस दौरान अभिनेत्री ने कहा, 'मुझे लगता है कि जो चीज मुझे संतुलित रखती है, वह सिर्फ सच्चा और प्रामाणिक होना है। जब भी मैं कठिन परिस्थितियों या कठिन परिस्थितियों का सामना करती हूं, तो मुझे लगता है कि अपनी आंतरिक आवाज को सुनना और सिर्फ निर्णय लेने और उन निर्णयों पर टिके रहने में सक्षम होना वास्तव में मुझे बहुत शांति देता है। तब मैं सबसे अधिक सहज महसूस करती हूं।'
4/6Image Source : Instagram
'स्पिरिट' से जुड़े विवाद और संदीप रेड्डी वांगा के उस क्रिप्टिक पोस्ट के बाद दीपिका पादुकोण का बयान काफी वायरल हो रहा है। हालांकि इस बयान के दौरान दीपिका ने न तो 'स्पिरिट' का नाम लिया और न ही वांगा का। लेकिन फैंस दीपिका के बयान को इस पूरे मामले से जरूर जोड़ रहे हैं।
5/6Image Source : Instagram
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नई मां बनी दीपिका पादुकोण ने पेमेंट और काम के घंटों को लेकर मतभेद के बाद 'स्पिरिट' छोड़ दी। कई रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया कि उन्होंने 40 करोड़ रुपए की फीस और आठ घंटे की शिफ्ट की मांग की थी। इस पर मतभेद होने के बाद दीपिका ने फिल्म छोड़ दी और वांगा के ट्वीट के बाद दीपिका के चाहने वालों को लग रहा है कि उन्होंने एक गोली को चकमा दे दिया।
6/6Image Source : Instagram
बता दें, दीपिका पादुकोण आखिरी बार रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी 'सिंघम अगेन' में नजर आई थीं। एक्ट्रेस हाल में ही बेबी गर्ल दुआ की मां बनीं हैं और इन दिनों वो अपनी बेटी के साथ अच्छा वक्त गुजार रही हैं और मदरहुड को एंजॉय कर रही हैं।