दीपिका पादुकोण ने पेरिस में दिखाए ऐसे अतरंगी तेवर, तस्वीरें देख बोल पड़े रणवीर सिंह- हे प्रभु मुझ पर दया करो
दीपिका पादुकोण ने पेरिस में दिखाए ऐसे अतरंगी तेवर, तस्वीरें देख बोल पड़े रणवीर सिंह- हे प्रभु मुझ पर दया करो
दीपिका पादुकोण इन दिनों पेरिस फैशन वीक में फैशन का जलवा दिखा रही हैं। उनका फैशन काफी अतरंगी है। नए तेवर और अंदाज के साथ दीपिका पादुकोण ने तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिन्हें देखने के बाद रणवीर सिंह खुद को रिएक्ट करने से रोक नहीं पाए हैं।
Published : Mar 11, 2025 07:57 am IST, Updated : Mar 11, 2025 07:57 am IST
1/6Image Source : Instagram
पेरिस फैशन वीक जारी है और भारत से एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण जलवे बिखेरने पहुंची हुई हैं। हाल में ही लुई विटॉन के शो में शामिल होने के लिए दीपिका पादुकोण काफी ग्लैमरस लुक में नजर आईं। सोमवार की रात को अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर नए अंदाज और तेवर वाली तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिसमें वो एफिल टॉवर के सामने खड़ी पोज देती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस का अतरंगी फैशन अब लोगों को ही नहीं बल्कि उनके पति एक्टर रणवीर सिंह को भी काफी पसंद आ रहा है। उन्होंने अपने रिएक्शन से दिल जीत लिया है।
2/6Image Source : Instagram
अक्सर एलिगेंट और ग्मैमरस लुक में नजर आने वाली दीपिका पादुकोण के पति रणवीर सिंह का अंदाज पहले से ही काफी अतरंगी और कॉर्की रहा है। वो अलग-अलग स्टाइल को बड़े ही कॉन्फिडेंस से कैरी करते नजर आते हैं। हाई हील्स हों या फिर स्कर्ट, वो हर आउटफिट में रॉक करते हैं, लेकिन इस बार उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण ने अपने स्टाइल और फैशन गेम से उन्हें भी पीछे छोड़ दिया है। एक्ट्रेस ने काफी स्टाइलिश लुक में कई तस्वीरें पोस्ट की हैं।
3/6Image Source : Instagram
दीपिका ने सोमवार रात को इंस्टाग्राम पर पेरिस से अपनी कई तस्वीरें शेयर कीं। तस्वीरों में दीपिका ने ऑफ व्हाइट और ग्रे टच वाला ओवरसाइज्ड ब्लेजर, मैचिंग हैट और ब्लैक लेगिंग और हील्स पहनी हुई हैं। दीपिका ने अपने लुक को ब्लैक लेदर ग्लव्स, स्कार्फ और क्लासिक रेड लिपस्टिक से पूरा किया। तस्वीरों में वह एक छत पर खड़ी नजर आ रही हैं और बैकग्राउंड में आइकॉनिक एफिल टॉवर है।
4/6Image Source : Instagram
दीपिका पादुकोण इन तस्वीरों में बला की खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस का फैशन सेंस पोस प्रेग्नेंसी पूरी तरह से बदल गया है। बेबी दुआ के पैदा होने के बाद से ही ओवरसाइज्ड और लूज कपड़ों में नया स्टाइल स्टेटमेंट सेट कर रही हैं। दीपिका के पति अभिनेता रणवीर सिंह ने उनके हालिया पोस्ट पर लिखा, 'हे भगवान मुझ पर दया करें' और इसके साथ ही एक मेल्टिंग इमोजी भी पोस्ट की है। एक ओर दीपिका ने ये तस्वीरें पोस्ट वहीं दूसरी तरफ रणवीर सिंह ने अपना प्यार उड़ेल दिया।
5/6Image Source : Instagram
दीपिका पादुकोण की इस तस्वीर पर ओरी का भी कमेंट देखने को मिला। उन्होंने भी एक्ट्रेस के फैशन की तारीफ की। वहीं कई फैंस ने लिखा, 'दुआ की मम्मी बनने के बाद दीपिका और हसीन हो गई हैं।' एक और शख्स ने लिखा, 'कल्पना कीजिए कि आप रणवीर सिंह हैं और आपकी पत्नी आपसे ज़्यादा हॉट है।' आइकॉनिक और परफेक्ट पैकेज जैसे शानदार कमेंट्स से दीपिका पादुकोण का कमेंट बॉक्स भरा पड़ा है। इससे जाहिर है कि लोगों को एक्ट्रेस का ये नया अवतार भा गया है।
6/6Image Source : Instagram
बात करें दीपिका पादुकोण के वर्कफ्रंट की तो एक्ट्रेस आखिरी बार 'कल्कि' में अमिताभ बच्चन और प्रभास के साथ नजर आई थीं। ये फिल्म सुपरहिट रही। इसके बाद उन्हें शक्ति के एक छोटे रोल में देखा गया। वो अजय देवगन, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार और करीना कपूर के साथ 'सिंघम अगेन' में नजर आई थीं। अब एक्ट्रेस 'कल्कि 2' में नजर आएंगी। फिलहाल बेबी दुआ को जन्म देने के बाद से वो लंबे ब्रेक पर हैं। उन्हें आखिरी बार सब्यासाची के फैशन शो में देखा गया था। उनके लुक ने उस बार भी खूब लाइमलाइट लूटी थी।