'सरदार जी 3' विवाद के बीच दिलजीत दोसांझ का पहला पोस्ट, पाकिस्तानी एक्ट्रेस के चक्कर में खड़ा हुआ बवाल
'सरदार जी 3' विवाद के बीच दिलजीत दोसांझ का पहला पोस्ट, पाकिस्तानी एक्ट्रेस के चक्कर में खड़ा हुआ बवाल
पहलगाम हमले के बाद सरदार जी 3 की टीम को पाकिस्तानी अभिनेत्री हनिया आमिर को कास्ट करने के लिए आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। यह फिल्म भारत में रिलीज नहीं हुई। विवाद के बीच, अब दिलजीत दोसांझ का पहला रिएक्शन सामने आया है।
Published : Jun 29, 2025 10:55 pm IST, Updated : Jun 29, 2025 10:55 pm IST
1/7Image Source : Instagram
पंजाबी फिल्म सरदार जी 3 की टीम को पिछले कुछ दिनों से पाकिस्तानी एक्ट्रेस हनिया आमिर को मुख्य कलाकार के तौर पर चुनने के लिए आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। वहीं विवाद के बीच, फिल्म में लीड रोल निभा रहे दिलजीत दोसांझ ने फिर से हलचल मचा दी है।
2/7Image Source : Instagram
29 जून, रविवार को दिलजीत दोसांझ ने अब चल रहे विवाद को और बढ़ा दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म को लेकर पाकिस्तान में दर्शकों की प्रतिक्रिया शेयर की क्योंकि भारत में फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी गई है। इसके बाद से वह फिर ट्रोल होने लगे।
3/7Image Source : Instagram
दिलजीत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो फिर से पोस्ट किया, जिसमें पाकिस्तान के एक थिएटर में सरदार जी 3 को लेकर दर्शकों की प्रतिक्रियाएं दिखाई गई हैं। दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने जो वीडियो पोस्ट किया है, उसमें हानिया एक सीन में हैं। उन्होंने जो रील फिर से शेयर की है। उस पर लिखा है, 'देश में सबसे बड़ी अल्ट्रा स्क्रीन पर 12 शो। सरदार जी 3 को लेकर दर्शकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया। आइए और देखिए ये फिल्म!'
4/7Image Source : Instagram
उन्होंने एक और पोस्ट शेयर की, जिसमें दिखाया गया है कि फिल्म ने रिलीज के दो दिनों में दुनिया भर में 11.03 करोड़ की कमाई की है। पहले दिन इसने 4.32 करोड़ की कमाई की और दूसरे दिन इसने दुनिया भर में 6.71 करोड़ की कमाई की। ये आंकड़े पाकिस्तान समेत अलग-अलग क्षेत्रों में फिल्म की रिलीज के हैं।
5/7Image Source : Instagram
सरदार जी 3 का ट्रेलर एक हफ्ते से भी कम समय पहले रिलीज हुआ था और फिल्म की टीम को तुरंत आलोचनाओं का सामना करना पड़ा क्योंकि इसमें हानिया को दिखाया गया था। अप्रैल में पहलगाम हमले के बाद से, फिल्मों में पाकिस्तानी कलाकारों को न लेने या कलाकारों को काम न देने का फैसला लिया गया था।
6/7Image Source : Instagram
हालांकि, बीबीसी एशियन नेटवर्क से बात करते हुए, दिलजीत ने कहा कि फिल्म की शूटिंग पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर से महीनों पहले की गई थी। उन्होंने निर्माताओं द्वारा फिल्म को विदेश में रिलीज करने के समर्थन में भी बात की।
7/7Image Source : Instagram
सनी देओल की 'बॉर्डर 2' के निर्माताओं को पत्र लिखकर दिलजीत को फिल्म से बाहर करने के लिए कहा गया है। इम्तियाज अली को भी अपनी अपकमिंग फिल्म में काम न देने के लिए भी कहा है।