Published : Apr 10, 2025 10:29 am IST, Updated : Apr 10, 2025 10:29 am IST
1/6Image Source : Instagram
साउथ की फिल्मों का क्रेज दिन प्रति दिन बढ़ता जा रहा है। इन फिल्मों का डंका विदेश में भी बज रहा है, यही वजह है कि 'आरआरआर' जैसी फिल्म ऑस्कर पहुंची और मासी अपील होने के बावजूद इसने कई अवॉर्ड जीते। अक्सर ऐसा देखा जा रहा है कि अब हॉलीवुड के फिल्म मेकर्स की भी नजर साउथ सिनेमा पर रहती हैं और वो इनकी अच्छी कहानियों को हाथों-हाथ लेते हैं और तगड़ा रीमेक बना डालते हैं।
2/6Image Source : Instagram
साल 2001 में रिलीज हुई 'अलवंधन' कमल हासन अभिनीत एक मनोवैज्ञानिक एक्शन थ्रिलर है जो दो भाइयों के इर्द-गिर्द घूमती है। उनमें से एक पागल हत्यारा है और दूसरा एक सैन्य अधिकारी है। हॉलीवुड में इसका रीमेक बना जिसका नाम 'किल बिल: वॉल्यूम 1' है। क्वेंटिन टारनटिनो द्वारा निर्देशित एक्शन से भरपूर रिवेंज थ्रिलर 'अलवंधन' फिल्म का शानदार रीमेक है। खास तौर पर इसके सबसे प्रतिष्ठित एनीमे-स्टाइल एक्शन सीन साउथ की फिल्म से प्रेरित थे।
3/6Image Source : Instagram
'आह्वानम' एक तेलुगु रोमांटिक फिल्म है, जिसका निर्देशन शिव नागेश्वर राव ने किया है। यह फिल्म प्यार और शादी की जटिलताओं पर केंद्रित है, यह गलतफहमी और कई कारणों से एक कपल द्वारा सामना किए जाने वाले भावनात्मक संघर्षों को भी दर्शाती है। 'डिवोर्स इनविटेशन', हॉलीवुड ड्रामा ने अपनी कहानी तेलुगु रोमांटिक ड्रामा 'आह्वानम' से ली है। उन्होंने रिश्तों के मूल विषय को वैसे ही रखा है जैसे ओरिजनल में था, इसे वेस्टर्न दर्शकों तक खूबसूरती से पहुंचाया गया है।
4/6Image Source : Instagram
जीतू जोसेफ द्वारा निर्देशित 'दृश्यम' एक सस्पेंस थ्रिलर है। इसमें एक आदमी अपने ज्ञान और साहस का इस्तेमाल करके एक अपराध पर पर्दा डालता है और अपने परिवार की रक्षा करता है। 'शीप विदाउट ए शेफर्ड' इसकी रीमेक है, जिसे साल 2019 में बनाया गया। फिल्म की कहानी में ज्यादा बदलाव नहीं किए गए हैं, जबकि बैकग्राउंड को चाइनीज संस्कृति के अनुसार सेट किया गया है।
5/6Image Source : Instagram
कन्नड़ थ्रिलर 'यू-टर्न' एक सस्पेंस से भरपूर अलौकिक रहस्य है, जो एक महिला पत्रकार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक फ्लाईओवर पर हुई कई रहस्यमय दुर्घटनाओं पर जांच कर रही है। यू-टर्न 2020- यह फिल्म कन्नड़ ड्रामा ‘यू-टर्न’ की फिलिपिनो रीमेक है, जो 2016 में रिलीज हुई थी। यह सस्पेंस भरे माहौल को बरकरार रखते हुए कहानी को सटीक रूप से ढालती है।
6/6Image Source : Instagram
'ओथथा सेरप्पु साइज 7' यह फिल्म एक प्रयोगात्मक तमिल थ्रिलर है, जिसमें आर. पार्थिबन लीड रोल में हैं। यह फिल्म हत्या के संदिग्ध व्यक्ति की गहन पुलिस जांच और पूछताछ पर आधारित है। इस फिल्म का भी इंडोनेशिया में रीमेक बना जो अंतरराष्ट्रीय दर्शकों को काफी पसंद आया।