आदर जैन-अलेखा आडवाणी ही नहीं, ये जोड़ियां भी मनाएंगी इस साल अपना पहला करवा चौथ
आदर जैन-अलेखा आडवाणी ही नहीं, ये जोड़ियां भी मनाएंगी इस साल अपना पहला करवा चौथ
आदर जैन-अलेखा आडवाणी के अलावा भी कई सेलिब्रिटी जोड़े अपना पहला करवा चौथ एक साथ मनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इसमें से कुछ ने सोशल मीडिया पर इस खास दिन पर होने वाले जश्न की झलक भी दिखाई है। इस लिस्ट में अविका गौर और मिलिंद चंदवानी का नाम भी शामिल है, जिन्होंने 30 सितंबर, 2025 को शादी की है।
Published : Oct 09, 2025 12:33 pm IST, Updated : Oct 09, 2025 12:37 pm IST
1/8Image Source : Instagram/@jainadarsh08
आदर जैन-अलेखा आडवाणी के अलावा भी कई सेलिब्रिटी जोड़े अपना पहला करवा चौथ एक साथ मनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इसमें से कुछ ने सोशल मीडिया पर इस खास दिन पर होने वाले जश्न की झलक भी दिखाई है। इस लिस्ट में अविका गौर और मिलिंद चंदवानी का नाम भी शामिल है, जिन्होंने 30 सितंबर, 2025 को शादी की है।
2/8Image Source : Instagram/@avikagor
'बालिका वधू' फेम अविका गौर ने 30 सितंबर, 2025 को सामाजिक कार्यकर्ता मिलिंद चंदवानी से शादी की है। दोनों एक-दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे थे। वह सोशल मीडिया पर भी अपने पति संग खूबसूरत की झलकियां शेयर करती रहती हैं। यह अविका और मिलिंद का शादी के बाद पहला करवा चौथ है।
3/8Image Source : Instagram/@mostlysane
कंटेंट क्रिएटर और एक्ट्रेस प्राजक्ता कोली, जिन्हें मोस्टलीसेन के नाम से जाना जाता है। उन्होंने 25 फरवरी, 2025 को कर्जत में अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड और वकील वृषांक खनल से शादी की। यह उनका साथ में पहला करवा चौथ होगा।
4/8Image Source : Instagram/@chayakkineni
शोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य ने 4 दिसंबर, 2024 को हैदराबाद के अन्नपूर्णा स्टूडियो में आयोजित एक पारंपरिक तेलुगु समारोह में विवाह किया। 8 अगस्त, 2024 को उनकी सगाई के बाद शादी हुई। वहीं, इस साल अक्टूबर में यह कपल अपना पहला करवा चौथ सेलिब्रेट करेगा।
5/8Image Source : Instagram/@aadarjain
रणबीर कपूर के चचेरे भाई-एक्टर आदर जैन ने इस साल की शुरुआत में गोवा में एक खूबसूरत समुद्र तट पर अलेखा आडवाणी के साथ शादी की। दोनों इस अक्टूबर में अपना पहला करवा चौथ मनाएंगे।
6/8Image Source : Instagram/@dharal
मशहूर सिंगर दर्शन रावल ने जनवरी 2025 में धरल सुरेलिया से शादी करके प्रशंसकों को चौंका दिया। दर्शन ने अचानक से शादी की तस्वीरें शेयर कर सभी को सरप्राइज कर दिया था। ये कपल अपने पहले करवा चौथ की तैयारी में लगा हुआ, जिसकी झलक सोशल मीडिया पर देखने को मिली।
7/8Image Source : Instagram/@_prat
एक्टर प्रतीक बब्बर और प्रिया बनर्जी ने 14 फरवरी, 2025 को वैलेंटाइन डे पर शादी की, जिसके बाद कपल ने खूब सुर्खियां बटोरीं। पति-पत्नी के रूप में यह उनका पहला करवा चौथ है। उन्होंने कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट किया था और नवंबर 2023 में सगाई की थी।
8/8Image Source : Instagram/@armaanmalik
अरमान मलिक ने 28 दिसंबर को महाराष्ट्र के महाबलेश्वर में एक निजी समारोह में अपनी लवर आशना श्रॉफ के साथ शादी के बंधन में बंध गए। इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए, उन्होंने बस इतना लिखा, 'तू ही मेरा घर है।' अरमान मलिक ने अगस्त 2023 में श्रॉफ को प्रपोज किया। लगभग दो महीने बाद, उन्होंने आधिकारिक तौर पर शादी की। अरमान मलिक और आशना श्रॉफ का यह पहला करवा चौथ है।