आरती सिंह ने दोबारा की शादी, जानें क्या है गोविंदा की भांजी के वेडिंग डेस्टिनेशन का शिव-पार्वती से कनेक्शन
आरती सिंह ने दोबारा की शादी, जानें क्या है गोविंदा की भांजी के वेडिंग डेस्टिनेशन का शिव-पार्वती से कनेक्शन
शादी के एक साल बाद आरती सिंह ने फिर सात फेरे लिए हैं। गोविंदा की भांजी का वेडिंग डेस्टिनेशन काफी खास है। इसका शिव-पार्वती से खास कनेक्शन है। चलिए आपको तस्वीरों के साथ इसके बारे में बताते हैं।
Published : Apr 30, 2025 12:01 pm IST, Updated : Apr 30, 2025 12:13 pm IST
1/7Image Source : Instagram
अभिनेत्री आरती सिंह और उनके बिजनेसमैन पति दीपक चौहान ने अपनी शादी की पहली सालगिरह बेहद खास तरीके से मनाई है। आध्यात्मिक उत्सव के रंग में उनकी शादी की सालगिरह रंगी नजर आई। इस कपल ने 2024 में मुंबई के इस्कॉन मंदिर में शादी की थी। अब एक साल बाद दोनों ने उत्तराखंड के त्रियुगीनारायण मंदिर में फिर से सात फेरे लिए हैं। दोनों की इस शादी की तस्वीरें भी सामने आई हैं।
2/7Image Source : Instagram
आरती सिंह और उनके पति दीपक चौहान ने एक खास वजह से शादी की है। दरअसर अरती सिंह ने इस शादी की झलकियां सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कैप्शन में बताया कि इस मंदिर में शादी करना उनके पति का सपना था। वो हमेशा से चाहते थे कि इसी मंदिर में उनकी शादी हो। ऐसे में अपनी वेडिंग एनिवर्सरी के मौके पर दोनों ने इस स्थान को दोबारा शादी के लिए चुना।
3/7Image Source : Instagram
त्रियुगीनारायण मंदिर को वह पवित्र स्थल माना जाता है जहां भगवान शिव और देवी पार्वती का विवाह हुआ था, जिसकी अखंड ज्योति आज भी जल रही है। एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि वो चाहती थीं कि वो बीते साल ही यहां शादी करें, लेकिन कुछ कारणों के चलते ये संभव नहीं हो सका। अब एक साल बाद कपल ने अपनी ख्वाहिश सादगी भरे अंदाज में पूरी की है। इसकी झलकियां सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।
4/7Image Source : Instagram
आरती सिंह ने लिखा, 'त्रियुगीनारायण मंदिर...उत्तराखंड जहां शिव जी और पार्वती मां की शादी हुई थी। और आज तक वह अखंड ज्योति जल रही है। दीपक का सपना था कि वह वहां शादी करें और भगवान शिव और पार्वती मां का आशीर्वाद ले...इसलिए अपनी पहली सालगिरह पर हमने दोबारा शादी की और वही कपड़े पहनकर अपनी प्रतिज्ञाएं दोहराईं जो हमने अपने पहले फेरों पर पहने थे। यह दिव्य था। माता पार्वती और भगवान शिव हमें आशीर्वाद दें और हर बुरी नजर से हमारी रक्षा करें। पहली सालगिरह हमेशा याद रहती है और हम इस एहसास को कभी नहीं भूलेंगे।'
5/7Image Source : Instagram
इस शादी के लिए आरती सिंह पिंक साड़ी और लाल चुनरी के साथ हैवी जूलरी पहने नजर आईं। उन्होंने नाक में बड़ी पहाड़ी नथ भी कैरी की थी। इसके अलावा उनके पति ने बेज कलर की शेरवानी कैरी की थी। दोनों ही काफी खूबसूरत लगे। उनकी इन तस्वीरों को देखने के बाद लोगों का कहना है कि वो शिव और पार्वती की तरह ही खूबसूरत कपल हैं, जो एक-दूजे के लिए ही बने हैं।
6/7Image Source : Instagram
तस्वीरों में कपल को एक साथ रस्में निभाते हुए दिखाया गया है। दोनों ने फिर से फेरे लिए, सिंदूर दान भी किया गया। इसके अलावा दोनों एक दूजे को मालाएं भी पहनाईं। इसके बाद पति दीपक ने अभिनेत्री आरती सिंह के पैर भी छुए। इस बात ने फैंस को खुश कर दिया है और कई लोग इसे देख हैरान हैं और अपना प्यार जमकर बरसा रहे हैं। एक शख्स ने लिखा, 'दीपक परफेक्ट हस्बैंड है।' एक और शख्स ने लिखा, 'दीपक आरती को बहुत प्यार करता है।' वहीं एक और शख्स ने लिखा, 'देर से ही सही आरती को सही लाइफ पार्टनर मिला है।'
7/7Image Source : Instagram
आरती सिंह अभिनेता कृष्णा अभिषेक की बहन हैं। वह 'मायका', 'परिचय', 'उतरन', 'वारिस', 'ससुराल सिमर का' और 'श्रावणी' जैसे शो के लिए जानी जाती हैं। वह 'बिग बॉस 13' का भी हिस्सा थीं। इस शो में ही उन्होंने अपनी शादी की चाहत जाहिर की थी। शो से बाहर आने के कुछ साल बाद ही एक्ट्रेस ने शादी की और अब एक खुशहाल जिंदगी गुजार रही हैं।