यॉट पर ऋतिक रोशन ने गर्लफ्रेंड और Ex वाइफ संग की मस्ती, ग्रैंड बर्थडे सेलिब्रेशन में शामिल हुए खास दोस्त
यॉट पर ऋतिक रोशन ने गर्लफ्रेंड और Ex वाइफ संग की मस्ती, ग्रैंड बर्थडे सेलिब्रेशन में शामिल हुए खास दोस्त
ऋतिक रोशन 52 साल के हो गए हैं और अपने बर्थडे को उन्होंने स्पेशल और ग्रैंड अंदाज में सेलिब्रेट किया। खास मौके पर पर उनके साथ उनकी गर्लफ्रेंड सबा और एक्स वाइफ सुजैन, दोनों ही मौजूद रहीं। इसके अलावा कई और खास और करीबी लोग भी इसमें शामिल हुए।
Published : Jan 12, 2026 02:04 pm IST, Updated : Jan 12, 2026 02:04 pm IST
1/7Image Source : hrithikroshan/Instagram
बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन ने हाल ही में अपना 52वां जन्मदिन बड़े ही खास और निजी अंदाज में मनाया। इस मौके की झलकियां उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कीं, जिन्हें देखकर साफ पता चलता है कि यह सेलिब्रेशन परिवार, करीबी दोस्तों और प्यार से भरा हुआ था। ऋतिक ने अपने जन्मदिन को किसी बड़े इवेंट की तरह नहीं, बल्कि अपनों के साथ सुकून भरे पलों में मनाना पसंद किया।
2/7Image Source : hrithikroshan/Instagram
रविवार को ऋतिक रोशन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बर्थडे सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों में उनका पूरा परिवार और उनके बेहद करीबी दोस्त नज़र आए। खास बात यह रही कि इस सेलिब्रेशन में उनकी गर्लफ्रेंड सबा आज़ाद के साथ-साथ उनकी एक्स-वाइफ सुज़ैन खान और उनके मौजूदा पार्टनर अर्सलान गोनी भी मौजूद थे। इसके अलावा ऋतिक के साले जायद खान, प्रोड्यूसर गोल्डी बहल, एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे, अभिनेता कुणाल कपूर और करीबी दोस्त गायत्री जोशी, उनके बेटे ऋहान और ऋधान और उनकी माँ पिंकी रोशन भी इस खास मौके का हिस्सा बने।
3/7Image Source : hrithikroshan/Instagram
ऋतिक ने अपना जन्मदिन एक प्राइवेट यॉट पर सेलिब्रेट किया, जहां सभी ने साथ मिलकर क्वालिटी टाइम बिताया। तस्वीरों में सभी बेहद खुश और रिलैक्स्ड नजर आ रहे हैं। यह सेलिब्रेशन इस बात का सबूत है कि ऋतिक अपने रिश्तों को कितनी अहमियत देते हैं और परिवार व दोस्तों के साथ बिताए गए पलों को सबसे बड़ा तोहफा मानते हैं।
4/7Image Source : hrithikroshan/Instagram
तस्वीरों के साथ ऋतिक रोशन ने एक लंबा और भावुक नोट भी लिखा, जिसमें उन्होंने अपने फैंस, परिवार और चाहने वालों का दिल से धन्यवाद किया। उन्होंने लिखा, 'धन्यवाद दुनिया, धन्यवाद मेरा परिवार। मेरे दोस्त, मेरे फैंस… हर उस इंसान का शुक्रिया जिसने मुझे मैसेज करने की कोशिश की, मुझे लिखा, मेरे बारे में पोस्ट किया या मुझे कॉल किया लेकिन बात नहीं हो पाई। हर उस इंसान का धन्यवाद जिसने कल अपनी दुआओं में मेरे लिए अच्छे शब्द कहे, या मुझे एक गुजरते ख्याल के तौर पर सोचा। आप सभी के साथ इस धरती पर एक ही समय में ज़िंदा होना, अंतरिक्ष में साथ घूमना और ऐसी गूंज पैदा करना जो हमेशा बनी रहे, यह मेरे लिए बहुत बड़ा सौभाग्य और सम्मान है। प्यार के लिए धन्यवाद।'
5/7Image Source : hrithikroshan/Instagram
उन्होंने पोस्ट के अंत में तारीख भी लिखी 11 जनवरी 2026। ऋतिक के जन्मदिन से पहले उनकी गर्लफ्रेंड सबा आज़ाद ने भी सोशल मीडिया पर कई बेहद प्यारी और निजी तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों में दोनों के बीच की केमिस्ट्री और सादगी साफ झलक रही थी। सबा ने ऋतिक को अपना दिल कहते हुए एक इमोशनल नोट लिखा। उन्होंने लिखा, 'दुनिया में कोई भी चीज़ मुझे तुम्हें खुश देखकर जितनी खुशी देती है, उतनी कुछ और नहीं दे सकती। साल के सबसे खास दिन पर मैं तुम्हारे लिए शांति, खुशी, आराम और ऐसे दिनों की कामना करती हूं जिनमें तुम कुछ खूबसूरत रचो, ऐसा काम जो तुम्हारी प्रतिभा के योग्य हो, ऐसी किताबें जो तुम्हें सोचने पर मजबूर करें, दोस्तों और परिवार के साथ समय और अंतहीन सुकून। जन्मदिन मुबारक हो मेरे दिल। मैं तुमसे प्यार करती हूं।'
6/7Image Source : hrithikroshan/Instagram
सबा द्वारा शेयर की गई एक तस्वीर में कपल को एक आरामदायक आउटडोर राइड के दौरान मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है, वहीं दूसरी तस्वीर में दोनों घर के अंदर बेहद सुकून भरे पल में एक-दूसरे के करीब बैठे नज़र आते हैं। ये तस्वीरें उनके रिश्ते की गहराई और सहजता को खूबसूरती से बयां करती हैं।
7/7Image Source : hrithikroshan/Instagram
गौरतलब है कि ऋतिक रोशन और सबा आज़ाद पिछले कुछ सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। उन्होंने साल 2023 में अपने रिश्ते को आधिकारिक तौर पर सार्वजनिक किया था। तब से यह कपल अक्सर साथ में स्पॉट होता रहा है और फैंस भी इनके रिश्ते को खूब प्यार दे रहे हैं। ऋतिक का यह जन्मदिन न सिर्फ उनके लिए, बल्कि उनके चाहने वालों के लिए भी खास बन गया।