Published : Jul 13, 2026 09:04 am IST, Updated : Jul 13, 2026 09:04 am IST
1/6Image Source : Ida Ali Instagram
मशहूर फिल्म निर्देशक इम्तियाज अली की बेटी इदा अली ने अपने लॉन्ग-टाइम बॉयफ्रेंड कृष अग्रवाल के साथ सगाई कर ली है। इदा ने अपने इस खूबसूरत और खास पल की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ साझा की है। उन्होंने नॉर्वे ट्रिप के दौरान हुए इस रोमांटिक प्रपोजल की तस्वीरें और झलकियां इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं, जिसमें दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं।
2/6Image Source : Ida Ali Instagram
इदा अली ने रविवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो और कई तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें कृष पहाड़ों के बीच घुटनों के बल बैठकर उन्हें शादी के लिए प्रपोज करते नजर आ रहे हैं। कृष के इस सरप्राइज पर इदा काफी हैरान और उत्साहित दिखीं और उन्होंने तुरंत शादी के लिए 'हां' कह दिया। एक वीडियो साझा किया गया है जिसकी शुरुआत में इदा अपनी बड़ी सी डायमंड रिंग फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।
3/6Image Source : Ida Ali Instagram
इस खूबसूरत पल को अपने फैंस के साथ साझा करते हुए इदा ने कैप्शन में लिखा, '01/07/26 रात 11 बजे, यित्रेसांड।' दोनों की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इदा की सगाई की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। फिल्म जगत से जुड़े उनके दोस्तों और करीबियों ने कमेंट सेक्शन में इस जोड़े पर खूब प्यार बरसाया।
4/6Image Source : Ida Ali Instagram
अभिनेत्री खुशी कपूर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'सो क्यूट'। वहीं 'मैं वापस आऊंगा' के को-स्टार्स वेदांग रैना और शर्वरी ने भी जोड़े को सगाई की शुभकामनाएं दीं। इनके अलावा संजना सांघी, अहसास चन्ना, ओरी (ओरहान अवत्रामणि) और अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप ने भी इदा और कृष को बधाई दी।
5/6Image Source : Ida Ali Instagram
अपने पिता इम्तियाज अली के नक्शेकदम पर चलते हुए इदा अली ने भी फिल्म निर्माण को अपने करियर के रूप में चुना है। वह अब तक 'माया', 'लिफ्ट' और 'थाई' जैसी शॉर्ट फिल्मों का निर्देशन कर चुकी हैं। इस सगाई की खबर के साथ ही फिल्म इंडस्ट्री में बतौर निर्देशक उनकी बढ़ती पहचान की भी चर्चा हो रही है।
6/6Image Source : Ida Ali Instagram
बता दें कि फिल्ममेकर इम्तियाज अली ने साल 1995 में प्रीति अली के साथ शादी की थी और 18 अक्टूबर 2001 को उनके घर बेटी इदा का जन्म हुआ था। हालांकि, साल 2012 में इम्तियाज और प्रीति का तलाक हो गया, लेकिन साल 2020 में दोनों एक बार फिर साथ आ गए और अब वे प्रोफेशनल तौर पर भी एक-दूसरे के साथ काम करते हैं।