Published : Jul 06, 2025 03:13 pm IST, Updated : Jul 06, 2025 03:13 pm IST
1/7Image Source : Instagram
ईशा मालवीय इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। खासतौर पर जब से उनका गाना 'शेकी शेकी' रिलीज हुआ है, लोग उनके डांस मूव्ज कॉपी कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस गाने पर खूब रील्स बन रही हैं। इस बीच एक्ट्रेस एक बार फिर अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में हैं।
2/7Image Source : Instagram
'उड़ारियां' और रियेलिटी शो 'बिग बॉस 17' में अपने बेबाक अंदाज से चर्चा में आईं ईशा मालवीय का अब एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह खुलेआम डेटिंग को लेकर बात करती दिखीं। एक्ट्रेस एक पैपराजी से खुलेआम डेट पर चलने की बात करती दिखीं।
3/7Image Source : Instagram
ईशा मालवीय टीवी इंडस्ट्री के दो एक्टर्स अभिषेक कुमार और समर्थ जुरेल को डेट कर चुकी हैं और दोनों से उनका ब्रेकअप हो चुका है। फिलहाल ईशा सिंगल लाइफ एंजॉय कर रही हैं। इस बीच वह डेट पर जाने की बात कहती दिखीं।
4/7Image Source : Instagram
ईशा मालवीय एक पैप से कहती हैं- 'मैं स्पेशल हूं, कभी-कभी मुझे डेट-वेट पर ले जाओ यार। इतना घूमते हो, बारिश का मौसम है चाय पर ही ले चलो।' इस पर पैप पूछते हैं- 'हम? किसे?' इस पर ईशा हंसते हुए कहती हैं- मुझे... पैप भी इस बात पर हामी भर देते हैं।
5/7Image Source : Instagram
ईशा मालवीय अब अपने इस वीडियो को लेकर सुर्खियों में हैं और यूजर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। इससे पहले एक्ट्रेस अपनी शादी की प्लानिंग पर भी बात करती दिखी थीं। बता दें, ईशा मालवीय 21 साल की हैं और अभिषेक कुमार और समर्थ जुरेल को डेट कर चुकी हैं।
6/7Image Source : Instagram
ईशा ने बिग बॉस 17 में हिस्सा लिया था, जिसमें अभिषेक कुमार भी नजर आए जिनसे उनका ब्रेकअप हो चुका था। शो के दौरान एक बार फिर दोनों की दोस्ती होती दिखी और इसी बीच शो में समर्थ जुरेल की एंट्री हुई, जिन्हें एक्ट्रेस उस समय डेट कर रही थीं।
7/7Image Source : Instagram
हालांकि, जैसे ही शो में समर्थ की एंट्री हुई, ईशा अभिषेक से दूर होने लगीं, दोनों के बीच झगड़े भी हुए। लेकिन, शो के आखिरी तक में उनकी समर्थ से भी अनबन हो गई और आखिरकार दोनों का ब्रेकअप हो गया।