1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. मनोरंजन
  4. 20 साल के करियर में कितना बदल गया कंगना रनौत का लुक? पहले पोर्टफोलियो की दिखाई झलकियां

20 साल के करियर में कितना बदल गया कंगना रनौत का लुक? पहले पोर्टफोलियो की दिखाई झलकियां

Written By: Shyamoo Pathak
Published : Apr 29, 2026 11:53 am IST,  Updated : Apr 29, 2026 11:53 am IST
कंगना रनौत बॉलीवुड की उन चंद हीरोइन्स में से हैं जिन्होंने फिल्मी दुनिया के बाहर भी अपनी पहचान बनाई है। इन दिनों सांसद की जिम्मेदारी संभाल रहीं कंगना ने हाल ही में अपनी 20 साल पुरानी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कंगना ने ये भी दिखाया कि उनका लुक इन 20 सालों में कितना बदला है। (Image Source-Instagram@kanganaranaut)
1/6 Image Source : Instagram@kanganaranaut
कंगना रनौत बॉलीवुड की उन चंद हीरोइन्स में से हैं जिन्होंने फिल्मी दुनिया के बाहर भी अपनी पहचान बनाई है। इन दिनों सांसद की जिम्मेदारी संभाल रहीं कंगना ने हाल ही में अपनी 20 साल पुरानी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कंगना ने ये भी दिखाया कि उनका लुक इन 20 सालों में कितना बदला है। (Image Source-Instagram@kanganaranaut)
कंगना ने अपने पहले प्रोजेक्ट 'गैंगस्टर' के पोर्टफोलियो को शेयर किया है। इस फिल्म के लिए कंगना ने अपनी तस्वीरें खिंचाई थीं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कंगना ने लिखा, 'आज मैंने फिल्म इंडस्ट्री में 20 साल पूरे कर लिए हैं। आपके साथ पहली फिल्म गैंगस्टर का पोर्टफोलियो शेयर कर रही हूं।' साल 2006 में आई फिल्म गैंगस्टर से ही कंगना ने अपने करियर की शुरुआत की थी। (Image Source-Instagram@kanganaranaut)
2/6 Image Source : Image Source-Instagram@kanganaranaut
कंगना ने अपने पहले प्रोजेक्ट 'गैंगस्टर' के पोर्टफोलियो को शेयर किया है। इस फिल्म के लिए कंगना ने अपनी तस्वीरें खिंचाई थीं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कंगना ने लिखा, 'आज मैंने फिल्म इंडस्ट्री में 20 साल पूरे कर लिए हैं। आपके साथ पहली फिल्म गैंगस्टर का पोर्टफोलियो शेयर कर रही हूं।' साल 2006 में आई फिल्म गैंगस्टर से ही कंगना ने अपने करियर की शुरुआत की थी। (Image Source-Instagram@kanganaranaut)
ये फिल्म लोगों को खूब पसंद आई थी और कंगना को हीरोइन बना गई थी। इसके बाद कंगना ने वो लम्हे और शकलका बूम बूम जैसी फिल्मों में भी काम किया। लेकिन साल 2007 में आई फिल्म 'लाइफ इन अ मेट्रो' में कंगना ने अपनी एक्टिंग का असल लोहा मनवाया। इसके बाद कंगना बॉलीवुड की हिट हीरोइन बन गईं। (Image Source-Instagram@kanganaranaut)
3/6 Image Source : Instagram@kanganaranaut
ये फिल्म लोगों को खूब पसंद आई थी और कंगना को हीरोइन बना गई थी। इसके बाद कंगना ने वो लम्हे और शकलका बूम बूम जैसी फिल्मों में भी काम किया। लेकिन साल 2007 में आई फिल्म 'लाइफ इन अ मेट्रो' में कंगना ने अपनी एक्टिंग का असल लोहा मनवाया। इसके बाद कंगना बॉलीवुड की हिट हीरोइन बन गईं। (Image Source-Instagram@kanganaranaut)
साल 2008 में आई फिल्म फैशन में कंगना ने अपनी एक्टिंग का ऐसा जलवा दिखाया कि लोग उनके दीवाने हो गए। इस फिल्म ने कंगना को बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन एक्टर्स की लिस्ट में खड़ा कर दिया। कंगना ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है और अपने दम पर भी फिल्म हिट करा चुकी हैं। (Image Source-Instagram@kanganaranaut)
4/6 Image Source : Instagram@kanganaranaut
साल 2008 में आई फिल्म फैशन में कंगना ने अपनी एक्टिंग का ऐसा जलवा दिखाया कि लोग उनके दीवाने हो गए। इस फिल्म ने कंगना को बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन एक्टर्स की लिस्ट में खड़ा कर दिया। कंगना ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है और अपने दम पर भी फिल्म हिट करा चुकी हैं। (Image Source-Instagram@kanganaranaut)
साल 2010 में ऋतिक रोशन के साथ कंगना ने फिल्म काइट्स में भी काम किया था। इसके बाद फिल्म 'वन्स अपॉन ओ टाइम इन मुंबई' में भी कंगना ने कमाल का किरदार निभाया था। इसके साथ ही साल 2011 में आई फिल्म 'तनु वेड्स मनु' भी उनके करियर में एक मील का पत्थर साबित हुई। ये फिल्म न केवल सुपरहिट रही बल्कि इसका सीक्वल भी लोगों को खूब पसंद आया। (Image Source-Instagram@kanganaranaut)
5/6 Image Source : Image Source-Instagram@kanganaranaut
साल 2010 में ऋतिक रोशन के साथ कंगना ने फिल्म काइट्स में भी काम किया था। इसके बाद फिल्म 'वन्स अपॉन ओ टाइम इन मुंबई' में भी कंगना ने कमाल का किरदार निभाया था। इसके साथ ही साल 2011 में आई फिल्म 'तनु वेड्स मनु' भी उनके करियर में एक मील का पत्थर साबित हुई। ये फिल्म न केवल सुपरहिट रही बल्कि इसका सीक्वल भी लोगों को खूब पसंद आया। (Image Source-Instagram@kanganaranaut)
बेहतरीन फिल्मों में काम करने के साथ ही कंगना ने बतौर डायरेक्टर भी काम किया है। साल 2019 में कंगना ने फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' को डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में कंगना ने खुद ही लीड रोल भी निभाया था। साल 2025 में आई फिल्म इमरजेंसी को भी कंगना ने ही बनाया था। हालांकि डायरेक्शन में कंगना ने अभी तक कोई खास कमाल नहीं दिखा पाया है। (Image Source-Instagram@kanganaranaut)
6/6 Image Source : Image Source-Instagram@kanganaranaut

Advertisement