Published : May 03, 2025 03:31 pm IST, Updated : May 03, 2025 03:31 pm IST
1/8Image Source : Instagram
मशहूर कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा का नाम हर कोई जानता है। वह अपनी कॉमेडी के साथ-साथ अपनी फिटनेस को लेकर भी चर्चाओं में रहते हैं। सभी ने उनकी फैट-टू-फिट जर्नी देखी है। वह अपने आप को फिट रखने के लिए रोजाना दौड़ते हैं और एक्सरसाइज करते हैं। कपिल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर फैंस को एक खास संदेश भी दिया।
2/8Image Source : Instagram
इंस्टाग्राम पर शेयर की गई वीडियो में कपिल पहाड़ों की खूबसूरत वादियों के बीच दौड़ते नजर आ रहे हैं। उन्होंने ब्लैक कलर की टी-शर्ट के ऊपर ब्लू कलर की जैकेट और ऑरेंज कलर की ट्रैक पैंट पहनी हुई है। साथ ही सिर पर कैप लगाई हुई है और कानों में हेडफोन्स लगाते हुए दौड़ रहे हैं।
3/8Image Source : Instagram
इस वीडियो को शेयर करते हुए कपिल ने इंस्टाग्राम पर कैप्शन में लिखा- ''मेहनत करो, प्रकृति तुम्हारे साथ है।" कपिल का ये पोस्ट खूब सुर्खियां बटोर रहा है। कई यूजर उनके पोस्ट पर कमेंट करते हुए उनकी फिटनेस पर रिएक्शन दे रहे हैं।
4/8
5/8Image Source : Instagram
यूजर्स का कहना है कि कपिल के इस छोटे से मैसेज में काफी गहराई है। यह सिर्फ एक कैप्शन नहीं, बल्कि जीवन की चुनौतियों से लड़ने की एक मानसिकता को दर्शाता है। बता दें कि एक वक्त था जब कपिल का वजन 92 किलो से ज्यादा था, लेकिन उन्होंने मेहनत से अपने वजन पर काबू पाया। उनका ट्रांसफॉर्मेशन देख हर कोई हैरान था।
6/8Image Source : Instagram
कपिल को कॉमेडी का बादशाह कहा जाता है, आज वह घर-घर में लोकप्रिय हैं। अपनी बातों से वह लोगों के चेहरे पर हंसी ला देते हैं। उन्होंने 'हंसदे हंसादे रवो' टीवी शो से कॉमेडी की दुनिया में डेब्यू किया था। वह 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज-3' के विनर भी रहे। इस शो को जीतने के बाद उनकी किस्मत पलट गई और इसके बाद वे 'कॉमेडी सर्कस' में नजर आए। उन्होंने खुद का प्रोडक्शन हाउस 'के9' भी खोला।
7/8Image Source : Instagram
कपिल ने कलर्स चैनल के साथ मिलकर 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' शुरू किया, जो काफी हिट रहा। उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा। 2016 में वह डायरेक्टर अब्बास-मस्तान की फिल्म 'किस किस को प्यार करूं' में लीड रोल में नजर आए।
8/8Image Source : Instagram
इसके बाद उन्होंने 'फिरंगी' और 'ज्विगाटो' में काम किया और पंजाबी फिल्म 'सन ऑफ मंजीत सिंह' प्रोड्यूस की। इससे पहले कपिल शर्मा को करीना कपूर खान, तब्बू और कृति सेनन की फिल्म 'क्रू' में भी देखा गया था। फिल्म में उन्होंने तब्बू के पति की भूमिका निभाई थी।