Published : Mar 13, 2025 09:27 am IST, Updated : Mar 13, 2025 09:27 am IST
1/6Image Source : Instagram
एक ओर केएल राहुल चैंपियंस ट्रॉफी में व्यस्त रहे वहीं दूसरी तरफ उनकी एक्ट्रेस पत्नी अथिया शेट्टी अपने प्रेग्नेंसी फेज को एंजॉय करती दिखीं। अब क्रिकेटर की वापसी के बाद दोनों एक साथ कोजी वक्त बिता रहे हैं। इसकी झलकियां भी स्टार खिलाड़ी की पत्नी अथिया शेट्टी लगातार अपने इंस्टाग्राम पर साझा कर रही हैं। अब हाल में ही एक्ट्रेस ने कई अतरंगी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसे देखने के बाद उनके फैंस का रिएक्शन भी सामने आने लगा है।
2/6Image Source : Instagram
केएल राहुल और अथिया शेट्टी ने शानदार फोटोशूट कराया है। अथिया प्रेग्नेंसी फेज मजे लेते हु पति के साथ को पूरी तरह से एंजॉय कर रही हैं। सामने आई तस्वीरों में वो दोनों कोजी होते दिख रहे हैं। दोनों को एक-दूजे की बाहों में देखा जा सकता है। इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए अथिया शेट्टी ने कैप्शन में लिखा, 'ओह बेबी!' तस्वीरों को देखते ही दोनों के चाहने वालों का चेहरा खिल उठा। हर तस्वीर में अथिया अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं।
3/6Image Source : Instagram
सामने आई तस्वीरों में अथिया शेट्टी बेज ड्रेस में दिख रही हैं, वहीं केएल राहुल ने वाइट टी-शर्ट कैरी की है। इस फोटोशूट के लिए पूरी तरह से मोनोक्रोम थीम रखा गया है। ऑफ व्हाइट काउच पर रिलैक्स्ड मोड में दोनों एक दूसरी आखों में खोए दिख रहे हैं। कभी केएल की बाहों में अथिया नजर आ रही हैं तो कभी एक्ट्रेस की गोद में लेटे हुए क्रिकेटर दिख रहे हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद एक ओर तो लोग खूब प्यार लुटा रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर लोगों को इन तस्वीरों में किसी और की झलक दिख गई है।
4/6Image Source : Instagram
अनुष्का शर्मा, शनाया कपूर, अनुषा दांडेकर, इलियाना डिक्रूज, अपारशक्ति खुराना, अयुष्मान खुराना, जस्सी गिल जैसे नामी बॉलीवुड सितारों ने प्यार की बारिश की है। वहीं एक फैन ने लिखा, 'दोनों हमेशा ऐसे ही हंसते-खेलते रहें।' वहीं एक और फैन ने लिखा, 'अथिया और केएल की जोड़ी शानदार है।' एक शख्स ने लिखा, 'अब जल्द ही मम्मी-पापा बन जाएंगे।' वहीं कुछ लोगों को कमी भी नजर आई और बोले कि इस शूट में कुछ नया नहीं है। एक शख्स ने लिखा, 'ऐसा तो सोनम कपूर ने भी कराया था।' वहीं एक और शख्स ने लिखा, 'कुछ तो नया ट्राई करते।'
5/6Image Source : Instagram
दरअसल, सोनम कपूर दो साल पहले ही मां बनी थीं। एक्ट्रेस ने कई प्रेग्नेंसी फोटोशूट कराए थे। उनकी तस्वीरें काफी चर्चा में रहीं और सोशल मीडिया पर छाई रहीं। कई लोगों ने उनके फोटोशूट को आइकॉनिक करार दिया। अब केएल राहुल और अथिया शेट्टी की तस्वीरों को देख लोगों को फैशन डीवा की याद आ गई है। अब आखिर लोगों को दोनों की तस्वीरें एक सी क्यों लग रही हैं, इसके बारे में आपको बताते हैं।
6/6Image Source : Instagram
सामने आई तस्वीरें बेज मोनोक्रोम थीम पर हैं। सोनम कपूर की तस्वीरें भी ऐसी ही थीं। उन्होंने काउच पर फोटोशूट कराया था। ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में वो अपने पति की गोद में लेटी नजर आईं, वहीं केएल राहुल और अथिया ने इससे उलट किया। उनकी तस्वीर में अथिया की गोद में केएल दिखे। काफी हद तक एक जैसे ही थीम रखे गए हैं, जो सूदिंग हैं। यही वजह है कि फैंस को दोनों की तस्वीरें एक जैसी ही लगीं।