1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. मनोरंजन
  4. 'क्योंकि सास...' ही नहीं, इन सीरियल्स में भी काम कर चुकी हैं स्मृति ईरानी, निभा चुकी हैं माता सीता का किरदार

'क्योंकि सास...' ही नहीं, इन सीरियल्स में भी काम कर चुकी हैं स्मृति ईरानी, निभा चुकी हैं माता सीता का किरदार

Written By: Priya Shukla
Published : Jul 26, 2025 05:08 pm IST,  Updated : Jul 26, 2025 05:08 pm IST
स्मृति ईरानी 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में तुलसी का किरदार निभाकर घर-घर में इस कदर मशहूर हो गई थीं कि एक आदर्श बहू की परिभाषा बन गईं। अब सालों बाद स्मृति ईरानी एक बार फिर टीवी स्क्रीन्स पर वापसी कर रही हैं और फैंस उनकी वापसी को लेकर काफी उत्साहित हैं।
1/8 Image Source : Instagram/@smritiiraniofficial
स्मृति ईरानी 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में तुलसी का किरदार निभाकर घर-घर में इस कदर मशहूर हो गई थीं कि एक आदर्श बहू की परिभाषा बन गईं। अब सालों बाद स्मृति ईरानी एक बार फिर टीवी स्क्रीन्स पर वापसी कर रही हैं और फैंस उनकी वापसी को लेकर काफी उत्साहित हैं।
स्मृति ईरानी 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के दूसरे सीजन के साथ दर्शकों के बीच लौट रही हैं। सीरियल के प्रोमो जारी किए जा चुके हैं और इसका पहला एपिसोड 29 जुलाई को स्टार प्लस पर टेलीकास्ट होगा। लेकिन, क्या आप जानते हैं स्मृति ईरानी सिर्फ 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' ही नहीं, और भी शोज में काम कर चुकी हैं।
2/8 Image Source : Instagram/@smritiiraniofficial
स्मृति ईरानी 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के दूसरे सीजन के साथ दर्शकों के बीच लौट रही हैं। सीरियल के प्रोमो जारी किए जा चुके हैं और इसका पहला एपिसोड 29 जुलाई को स्टार प्लस पर टेलीकास्ट होगा। लेकिन, क्या आप जानते हैं स्मृति ईरानी सिर्फ 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' ही नहीं, और भी शोज में काम कर चुकी हैं।
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' साल 2000 से 2008 तक प्रसारित हुई। इसके बाद स्मृति ईरानी 2008 से 2009 के बीच 'तीन बहूरानियां' नाम के सीरियल में नजर आई थीं। ये सीरियल 200 से 2009 के बीच आया था, जिसमें स्मृति ने वृंदा सुमित देसाई नाम का किरदार निभाया, लेकिन सिर्फ एक साल के लिए।
3/8 Image Source : Instagram/@smritiiraniofficial
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' साल 2000 से 2008 तक प्रसारित हुई। इसके बाद स्मृति ईरानी 2008 से 2009 के बीच 'तीन बहूरानियां' नाम के सीरियल में नजर आई थीं। ये सीरियल 200 से 2009 के बीच आया था, जिसमें स्मृति ने वृंदा सुमित देसाई नाम का किरदार निभाया, लेकिन सिर्फ एक साल के लिए।
2006 से 2007 के बीच स्टार प्लस पर एक सीरियल आया 'थोड़ी सी जमीन और थोड़ा सा आसमान'। इस सीरियल में उन्होंने उमा नाम की महिला की लीड भूमिका निभाई थी।
4/8 Image Source : Instagram/@smritiiraniofficial
2006 से 2007 के बीच स्टार प्लस पर एक सीरियल आया 'थोड़ी सी जमीन और थोड़ा सा आसमान'। इस सीरियल में उन्होंने उमा नाम की महिला की लीड भूमिका निभाई थी।
इन टीवी शोज के अलावा भी स्मृति ईरानी ने एक शो में काम किया, जिसकी खूब चर्चा हुई और इसे काफी पसंद भी किया गया और इस सीरियल में अपने अभिनय से दर्शकों को खूब हंसाया। सीरियल में उनका कॉमिक अवतार खूब पसंद किया गया था।
5/8 Image Source : Instagram/@smritiiraniofficial
इन टीवी शोज के अलावा भी स्मृति ईरानी ने एक शो में काम किया, जिसकी खूब चर्चा हुई और इसे काफी पसंद भी किया गया और इस सीरियल में अपने अभिनय से दर्शकों को खूब हंसाया। सीरियल में उनका कॉमिक अवतार खूब पसंद किया गया था।
यहां बात हो रही है सब टीवी के शो मनिबेन.कॉम की। 2009 से 2010 के बीच आए इस सीरियल में स्मृति ईरानी ने मनिबेन का लीड रोल निभाया था और अपनी कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों को गुदगुदाने में सफल रही थीं।
6/8 Image Source : Instagram/@smritiiraniofficial
यहां बात हो रही है सब टीवी के शो मनिबेन.कॉम की। 2009 से 2010 के बीच आए इस सीरियल में स्मृति ईरानी ने मनिबेन का लीड रोल निभाया था और अपनी कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों को गुदगुदाने में सफल रही थीं।
स्मृति ईरानी 2007 से 2008 के बीच सोनी टीवी के सीरियल 'विरुद्धः हर रिश्ते का कुरुक्षेत्र' में भी नजर आईं। इस सीरियल में उन्होंने वसुधा शर्मा का किरदार निभाया था और उनके साथ सीरियल में अंचित कौर, सुशांत सिंह, विक्रम गोखले, गोविंद नामदेव और मोहन भंडारी जैसे कलाकार भी नजर आए थे।
7/8 Image Source : Instagram/@smritiiraniofficial
स्मृति ईरानी 2007 से 2008 के बीच सोनी टीवी के सीरियल 'विरुद्धः हर रिश्ते का कुरुक्षेत्र' में भी नजर आईं। इस सीरियल में उन्होंने वसुधा शर्मा का किरदार निभाया था और उनके साथ सीरियल में अंचित कौर, सुशांत सिंह, विक्रम गोखले, गोविंद नामदेव और मोहन भंडारी जैसे कलाकार भी नजर आए थे।
टीवी पर तुलसी बनकर घर-घर में मशहूर हुईं स्मृति ईरानी स्क्रीन पर माता सीता का किरदार भी निभा चुकी हैं। वह साल 2001 में जी टीवी पर टेलीकास्ट हुए 'रामायण' में माता सीता की भूमिका में नजर आई थीं।
8/8 Image Source : Instagram/@smritiiraniofficial

Advertisement