21 साल पहले रिलीज हुई थी फिल्म, शौर्य और साहस की कहानी ने ऋतिक रोशन को दिला दिया था सुपरस्टार स्टेटस
21 साल पहले रिलीज हुई थी फिल्म, शौर्य और साहस की कहानी ने ऋतिक रोशन को दिला दिया था सुपरस्टार स्टेटस
फरहान अख्तर की ‘लक्ष्य’ को रिलीज हुए शानदार 21 साल हो गए हैं। एक नौजवान की सोच से सिपाही बनने तक की है खास कहानी इस फिल्म में दिखाई गई है। फिल्म की कहानी कैसी थी जानें।
Published : Jun 18, 2025 06:48 pm IST, Updated : Jun 18, 2025 06:48 pm IST
1/6Image Source : Instagram
2004 में आई ‘लक्ष्य’ अब भी सबसे दिल को छू लेने वाली वॉर फिल्मों में से एक मानी जाती है। ये सिर्फ लड़ाई की नहीं, एक लड़के से जवान बनने की कहानी है, जिसमें मकसद की ताकत और देश के लिए कुछ करने का जज्बा छुपा है। फरहान अख्तर के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म दिखावे नहीं, दिल से बनाई गई थी इसलिए आज भी उतनी ही खास लगती है।
2/6Image Source : Instagram
एक भटके हुए नौजवान की अंदर की लड़ाई को फौजी जिंदगी के बड़े मैदान से जोड़ते हुए ‘लक्ष्य’ ने करण शेरगिल (ऋतिक रोशन) की ऐसी कहानी दिखाई जो दिल छू गई। कैसे एक बेपरवाह लड़का धीरे-धीरे मेहनत करके एक सच्चा सिपाही बना। फिल्म में ऋतिक रोशन, प्रीति जिंटा और अमिताभ बच्चन की एक्टिंग दमदार थी। शंकर-एहसान-लॉय का म्यूज़िक और जावेद अख्तर के लिखे दिल से निकले डायलॉग्स ने इसमें जान डाल दी।
3/6Image Source : Instagram
ये फिल्म दिखावे की नहीं, बल्कि जज़्बातों की बात करती है और शायद इसी वजह से आज भी उतनी ही असरदार लगती है। जैसे ही फिल्म को पूरे 21 साल हो गए, डायरेक्टर फरहान अख्तर ने सोशल मीडिया पर इस मौके को याद करते हुए एक दिल से निकला मैसेज शेयर किया, 'एक मकसद की तलाश में, धीरे-धीरे आगे बढ़ने की कहानी के 21 साल का जश्न मना रहे हैं। #21YearsOfLakshya'
4/6Image Source : Instagram
‘लक्ष्य’ सिर्फ एक वॉर फिल्म नहीं थी बल्कि ये पहचान, फर्ज और अंदर की ताकत पर बनी एक सिनेमा की साधना थी। इसकी गहराई, सच्ची भावनाएं और खूबसूरत विजुअल्स आज भी हर पीढ़ी को इंस्पायर करते हैं। अब जब एक्सेल एंटरटेनमेंट अपनी अगली वॉर ड्रामा 120 बहादुर के लिए तैयार है, जो रेजांग ला की असली जंग पर आधारित है।
5/6Image Source : Instagram
ये भी एक सधी हुई कड़ी मालुम होती है। जहां लक्ष्य ने एक काल्पनिक सोल्जर की आत्मिक यात्रा दिखाई थी, वहीं 120 बहादुर में दिखेगा मेजर शैतान सिंह और चार्ली कंपनी के 120 जवानों का वो सच्चा साहस, जिसने हिंदुस्तान के सैन्य इतिहास की सबसे यादगार लड़ाइयों में अपनी जगह बनाई।
6/6Image Source : Instagram
लक्ष्य से लेकर 120 बहादुर तक, जंग की कहानियों से फरहान अख्तर का रिश्ता हमेशा साहस, साफ सोच और भरोसे की भावना से जुड़ा रहा है, ये कहानियां कभी दिखावे के लिए नहीं, बल्कि दिल से कही गई हैं। बता दें, 'लक्ष्य' की रिलीज के बाद ऋतिक रोशन और प्रीति जिंटा सुपरस्टार बन गए थे।