Published : Aug 12, 2025 07:42 pm IST, Updated : Aug 12, 2025 07:42 pm IST
1/7Image Source : @_monalisa_official/Instagram
सोशल मीडिया की ताकत क्या होती है, इसका सबसे ताजा और बेहतरीन उदाहरण हैं मध्य प्रदेश की मोनालिसा भोंसले हैं। कभी महाकुंभ मेले में रुद्राक्ष और मोतियों की माला बेचने वाली यह 16 वर्षीय साधारण सी लड़की, आज अचानक सुर्खियों में छा गई है। उसकी कहानी न सिर्फ वायरल कंटेंट की ताकत को दिखाती है, बल्कि यह भी साबित करती है कि किस्मत जब पलटती है तो किसी की भी जिंदगी पल भर में बदल सकती है।
2/7Image Source : @_monalisa_official/Instagram
सब कुछ शुरू हुआ महाकुंभ 2025 में, जहां हजारों लोग आस्था की डुबकी लगाने पहुंचे थे, वहीं एक लड़की की मासूम आंखें और भोला चेहरा कैमरे में कैद हो गया। किसी ने मोनालिसा की एक फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दी और फिर जो हुआ, वो किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं था। उनकी कजरारी आंखों और सादगी भरे रूप ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया। कुछ ही घंटों में मोनालिसा का वीडियो और तस्वीरें वायरल हो गईं। देखते ही देखते उन्हें लाखों लोग पहचानने लगे।
3/7Image Source : @_monalisa_official/Instagram
जब ये तस्वीरें वायरल हो रही थीं, उसी दौरान बॉलीवुड निर्देशक सनोज मिश्रा की नजर मोनालिसा पर पड़ी। उन्होंने न सिर्फ मोनालिसा को नोटिस किया, बल्कि उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने के लिए खुद उनके घर तक पहुंच गए। यह मौका मोनालिसा के जीवन में एक नया अध्याय लेकर आया। जहां कल तक वह सड़कों पर माला बेचती थीं, आज वह बॉलीवुड फिल्मों, ब्रांड शूट्स और म्यूजिक वीडियोज में नजर आ रही हैं।
4/7Image Source : @_monalisa_official/Instagram
सनोज मिश्रा ने मोनालिसा को अपनी आगामी फिल्म 'द डायरीज ऑफ मणिपुर' के लिए साइन किया है। यह एक गंभीर और संवेदनशील विषय पर आधारित फिल्म है, जिसमें मोनालिसा को एक दमदार भूमिका निभाने का मौका मिल रहा है। बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया में कदम रखने से पहले मोनालिसा को डायलॉग, पढ़ना-लिखना और डांस की ट्रेनिंग दी गई। मोनालिस इस दुनिया से पूरी तरह अनजान थीं, लेकिन अब खुद को बदलकर वो इसका हिस्सा बन गई हैं।
5/7Image Source : @_monalisa_official/Instagram
फिल्म से पहले मोनालिसा का पहला म्यूजिक वीडियो 'सादगी' रिलीज हुआ, जिसमें वह सफेद ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आईं। इस गाने ने भी इंटरनेट पर अच्छी पकड़ बनाई और मोनालिसा की एक नई पहचान बनाई, एक एक्ट्रेस और मॉडल के रूप में। आज मोनालिसा जूलरी ब्रांड्स और फैशन शूट्स का हिस्सा भी बन चुकी हैं। एक शूट में उन्हें दीपिका पादुकोण से तुलना तक कर दी गई, जो उनके लिए एक बड़ी उपलब्धि है।
6/7Image Source : @_monalisa_official/Instagram
मोनालिसा अब मुंबई में अपना खुद का घर खरीदने का सपना देख रही हैं। वह चाहती हैं कि वह न सिर्फ एक सफल अभिनेत्री बनें, बल्कि एक स्वतंत्र और आत्मनिर्भर महिला के रूप में भी अपनी पहचान बनाएं। उनका यह सफर यह बताता है कि सोशल मीडिया केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि किसी की जिदगी बदलने का जरिया भी बन सकता है। वैसे मोनालिसा अब पूरी तरह बदल चुकी हैं। उनका नया रूप लोगों को भा रहा है।
7/7Image Source : @_monalisa_official/Instagram
सादगी से रहने वाली मोनालिसा भोंसले अब स्टालिश अंदाज में नजर आती हैं। सूट सलवार पहनने वाली मोनालिसा, अब गाउन, ड्रेसेज, जीन्स पहनती हैं। इतना ही नहीं मेकअप और गॉगल्स लगाए वो रील बनाती हैं। उनकी रील काफी वायरल होती हैं। अब उनका लुक पूरी तरह बदल चुका है। अब मोनालिसा के इंस्टाग्राम पर एक लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हो चुके हैं, जिस पर वो कभी डांस करते तो कभी अपनी अदाएं दिखाते हुए तस्वीरें और वीडियो साझा करती रहती हैं।