Published : Jul 07, 2025 01:03 pm IST, Updated : Jul 07, 2025 01:03 pm IST
1/6Image Source : Instagram
कुंभ मेले की वायरल मोनालिसा भोंसले इन दिनों अपनी पर्सनल नहीं बल्कि प्रोफेशनल लाइफ को लेकर जबरदस्त चर्चा में बनी हुई हैं। वह आए दिन अपनी नई फोटो और वीडियो से इंटरनेट यूजर्स के बीच हलचल मचाती रहती हैं। महाकुंभ गर्ल मोनालिसा जो कभी सांवले रंग की थी। उनका ग्लैमर की दुनिया में कदम रखते ही पूरा लुक ही बदल गया।
2/6Image Source : Instagram
मोनालिसा का रंग-रूप ही नहीं, बल्कि चाल-ढाल भी बदल गई है। आज जब वह बात करती है तो कोई अंदाज नहीं लगा पता है कि वहीं महाकुंभ की वायरल गर्ल हैं। उनका मेकओवर देख हर कोई दंग रह जाता है कि वह इतनी गौरी कैसे हो गई? उनका रहन सहन कैसे बदला है। उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में जब से कदम रखा है तब से वह अपने ग्लैमरस अवतार को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं।
3/6Image Source : Instagram
मोनालिसा का हाल ही में पहला म्यूजिक अल्बम आया था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस गान में उनका ट्रांसफर्मेशन देखकर उनके फैंस हैरत में पड़ गए। मशहूर होने के बाद वह इतना बदल गई है कि उनका बोलने तक का तरीका बदल गया है। कभी मेला बेचकर घर का गुजरा चलाने वाली ये वायरल गर्ल आज महीने में लाखों रुपये कमा रही हैं।
4/6Image Source : Instagram
कुछ दिनों की ग्रूमिंग और ट्रेनिंग के बाद मोनालिसा ने खुद को इतना बदल लिया कि अब वह हर तरह के रोल करने के लिए तैयार रहती हैं। इतना ही नहीं वह अपनी खूबसूरती के अलावा फिटनेट पर भी ध्यान दे रही हैं ताकि वह स्क्रीन पर हीरोइन के रोल में एक दम परफेक्ट लगे।
5/6Image Source : Instagram
महाकुंभ मेला 2025 के दौरान सबसे ज्यादा चर्चा में रही मोनालिसा आए दिन सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी रहती हैं। मोनालिसा के एक्टिंग डेब्यू का ऐलान हो चुका है, लेकिन अब तक उनका बॉलीवुड डेब्यू नहीं हुआ है। हालांकि, सोशल मीडिया पर वह काफी एक्टिव हैं और अपने काम की झलक दिखाती रहती हैं। वह अपनी एक्टिंग स्किल्स पर ध्यान दे रही हैं।
6/6Image Source : Instagram
पिछले दिनों ही मोनालिसा का पहला गाना रिलीज हुआ था, जिसमें वह अपनी खूबसूरती से सभी का दिल जीतने में सफल रही हैं। अपने पहले म्यूजिक वीडियो में वह एक्टर उत्कर्ष सिंह के साथ रोमांस करते नजर आईं। इस गाने के बाद उन्हें जो नेम-फेम मिला उस के बारे में मोनालिसा खुलकर बात कर चुकी है।