'सरजमीन' से 'मंडला मर्डर्स' तक, इस हफ्ते ओटीटी पर होगा एंटरटेनमेंट का धमाका
'सरजमीन' से 'मंडला मर्डर्स' तक, इस हफ्ते ओटीटी पर होगा एंटरटेनमेंट का धमाका
वीकेंड जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है। ओटीटी दर्शक अपनी बिंज-वॉच लिस्ट के लिए अच्छी फिल्मों और सीरीज की तलाश में लग गए हैं। इस शुक्रवार ओटीटी पर रिलीज होने वाली टॉप वेब सीरीज और फिल्मों की लिस्ट सामने आ चुकी है। इस हफ्ते 'मंडला मर्डर्स' और 'सरजमीं' के अलावा बहुत कुछ देखने को मिलने वाला है।
Published : Jul 24, 2025 11:06 am IST, Updated : Jul 24, 2025 11:06 am IST
1/8Image Source : Instagram/@netflix_in
वीकेंड जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है। ओटीटी दर्शक अपनी बिंज-वॉच लिस्ट के लिए अच्छी फिल्मों और सीरीज की तलाश में लग गए हैं। इस शुक्रवार ओटीटी पर रिलीज होने वाली टॉप वेब सीरीज और फिल्मों की लिस्ट सामने आ चुकी है। इस हफ्ते 'मंडला मर्डर्स' और 'सरजमीं' के अलावा बहुत कुछ देखने को मिलने वाला है।
2/8Image Source : Instagram/@kajol
इब्राहिम अली खान और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म 'सरजमीन' की 25 जुलाई से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग शुरू होगी। फिल्म में काजोल भूमिका में हैं। यह फिल्म एक देशभक्ति ड्रामा है जो एक आर्मी ऑफिसर और उसके बेटे के इर्द-गिर्द घूमती है।
3/8Image Source : Instagram/@namgildaero
किम नाम-गिल और किम यंग-क्वांग स्टारर कोरियाई ड्रामा 'ट्रिगर' इस शुक्रवार नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। कहानी दो ऐसे लोगों के इर्द-गिर्द घूमती है जो दक्षिण कोरिया में घुसते हैं और अवैध हथियार का भंडाफोड़ करने की योजना बनाते हैं।
4/8Image Source : Instagram/@vaanikapoor
इस शुक्रवार यानी 25 जुलाई, 2025 को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कुछ दिलचस्प फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने वाली हैं। इनमें से सबसे चर्चित है 'मंडला मर्डर्स' है। वाणी कपूर की यह मर्डर मिस्ट्री थ्रिलर नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होने वाली है। इसके साथ वह अपना ओटीटी डेब्यू कर रही हैं।
5/8Image Source : Instagram/@vineet_ksofficial
विनीत कुमार सिंह अभिनीत 'रंगीन' एक ऐसे व्यक्ति की दिलचस्प कहानी है, जिसकी पत्नी उसे धोखा देती है। कबीर खान और राजन कपूर की ये सरीजी 25 जुलाई को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। 'रंगीन' को अमरदीप गलसिन और आमिर रिजवी ने लिखा और बनाया है, जबकि निर्देशन कोपाल नैथानी और प्रांजल दुबे ने किया है।
6/8Image Source : Instagram/@adamsandler
एडम सैंडलर 1996 में रिलीज हुई 'हैप्पी गिलमोर' के सीक्वल के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए वापस आएंगे। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी और इसमें वह हैप्पी गिलमोर की भूमिका में नजर आएंगे। इसमें जूली बोवेन, क्रिस्टोफर मैकडोनाल्ड, बेनी सफ्डी, बैड बनी और बेन स्टिलर जैसे स्टार्स नजर आएंगे।
7/8Image Source : Instagram/@susemee
इस शुक्रवार को ओटीटी पर आने वाला एक और कोरियाई ड्रामा 'द विनिंग ट्राई' भी आप देख सकते हैं। कहानी एक बदनाम रग्बी खिलाड़ी के इर्द-गिर्द घूमती है जो एक हाई स्कूल टीम का कोच बन जाता है।
8/8Image Source : Instagram/@ammyvirk
ऐमी विर्क स्टारर पंजाबी कॉमेडी फिल्म 'सौंकन सौंकनय 2' इस शुक्रवार को ओटीटी पर रिलीज होगी। यह एक कॉमेडी ड्रामा है जो एक ऐसे व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी पहले से ही दो पत्नियां हैं और बाद में तीसरी पत्नी का खुलासा होता है।