1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. मनोरंजन
  4. मनोज कुमार को अंतिम विदाई देने पहुंचे अमिताभ बच्चन, हुए इमोशनल, इन सेलेब्स ने भी दी श्रद्धांजलि

मनोज कुमार को अंतिम विदाई देने पहुंचे अमिताभ बच्चन, हुए इमोशनल, इन सेलेब्स ने भी दी श्रद्धांजलि

Written By: Priya Shukla
Published : Apr 05, 2025 01:39 pm IST,  Updated : Apr 05, 2025 01:39 pm IST
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार का शुक्रवार तड़के निधन हो गया, जिसके बाद आज उन्हें अंतिम विदाई दी गई। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और अस्पताल में भर्ती थे। फिल्म इंडस्ट्री में मनोज कुमार अलग मुकाम रखते थे, ऐसे में बॉलीवुड की कई जानी-मानी हस्तियां उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचीं।
1/8 Image Source : Instagram

मनोज कुमार को आज राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। दिग्गज अभिनेता के अंतिम संस्कार में बॉलीवुड की कई बड़ी दिग्गज हस्तियां शामिल हुईं। अमिताभ बच्चन, सलीम खान से लेकर रजा मुराद, प्रेम चोपड़ा तक ने दिवंगत अभिनेता को नम आंखों से अंतिम विदाई दी।
2/8 Image Source : Instagram
मनोज कुमार को आज राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। दिग्गज अभिनेता के अंतिम संस्कार में बॉलीवुड की कई बड़ी दिग्गज हस्तियां शामिल हुईं। अमिताभ बच्चन, सलीम खान से लेकर रजा मुराद, प्रेम चोपड़ा तक ने दिवंगत अभिनेता को नम आंखों से अंतिम विदाई दी।
मनोज कुमार का दाह संस्कार मुंबई के पवन हंस शमशान घाट पर हुआ। उनके पार्थिव देह को तिरंगे में लपेटकर उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी। इस दौरान उनके अंतिम दर्शन के लिए फैंस की भी भीड़ उमड़ पड़ी।
3/8 Image Source : Instagram
मनोज कुमार का दाह संस्कार मुंबई के पवन हंस शमशान घाट पर हुआ। उनके पार्थिव देह को तिरंगे में लपेटकर उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी। इस दौरान उनके अंतिम दर्शन के लिए फैंस की भी भीड़ उमड़ पड़ी।
मनोज कुमार की पत्नी शशि गोस्वामी भी अपने पति के अंतिम संस्कार में शामिल होने जुहू स्थित श्मशान घाट पहुंचीं, जहां वह मनोज कुमार का पार्थिव देह देखकर भावुक हो गईं। आज वह पंचतत्व में विलीन हुए। उनके बेटे कुणाल गोस्वामी ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस दौरान तमाम सेलेब्स की आंखें भी नम हो गईं।
4/8 Image Source : Instagram

अमिताभ बच्चन अपने बेटे और अभिनेता अभिषेक बच्चन के साथ मनोज कुमार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जुहू के श्मशान घाट पर पहुंचे। जहां वह काफी इमोशनल नजर आए।
5/8 Image Source : ANI
अमिताभ बच्चन अपने बेटे और अभिनेता अभिषेक बच्चन के साथ मनोज कुमार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जुहू के श्मशान घाट पर पहुंचे। जहां वह काफी इमोशनल नजर आए।
सलमान खान के पिता और जाने-माने स्क्रीन राइटर सलीम खान भी अपने बेटे और अभिनेता अरबाज खान के साथ मनोज कुमार को अंतिम विदाई देने जुहू के श्मशान घाट पर पहुंचे। इस दौरान वह अमिताभ बच्चन से मिलते भी दिखे।
6/8 Image Source : Instagram
सलमान खान के पिता और जाने-माने स्क्रीन राइटर सलीम खान भी अपने बेटे और अभिनेता अरबाज खान के साथ मनोज कुमार को अंतिम विदाई देने जुहू के श्मशान घाट पर पहुंचे। इस दौरान वह अमिताभ बच्चन से मिलते भी दिखे।
मनोज कुमार के निधन पर दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा भी काफी भावुक दिखे। दरअसल, प्रेम चोपड़ा ने कई फिल्मों में मनोज कुमार के साथ काम किया था और दोनों करीबी दोस्त थे। ऐसे में अपने दोस्त के निधन के चलते वह भी काफी इमोशनल दिखे।
7/8 Image Source : Instagram
मनोज कुमार के निधन पर दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा भी काफी भावुक दिखे। दरअसल, प्रेम चोपड़ा ने कई फिल्मों में मनोज कुमार के साथ काम किया था और दोनों करीबी दोस्त थे। ऐसे में अपने दोस्त के निधन के चलते वह भी काफी इमोशनल दिखे।
संगीतकार-गायक अनु मलिक भी मनोज कुमार को अंतिम विदाई देने श्मशान घाट पहुंचे। इस दौरान उन्होंने एएनआई से बातचीत में कहा- "उन्होंने जो भी फिल्में बनाईं, समाज और देश के हित के लिए बनाईं और ऐसे लोग इस दुनिया में बार-बार नहीं आते हैं। हमें मनोज कुमार साहब की फिल्मों, उनके गानों, उनके निर्देशन से प्रेरणा लेनी चाहिए।"
8/8 Image Source : ANI

Advertisement