बॉलीवुड की इन 7 फिल्मों में दिखा ऐसा मदरहुड, देखते ही ठोकेंगे मांओं को सलाम
बॉलीवुड की इन 7 फिल्मों में दिखा ऐसा मदरहुड, देखते ही ठोकेंगे मांओं को सलाम
बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में आई हैं जिन्होंने बड़े पर्दे पर पर मातृत्व को फिर से परिभाषित किया। मदर्स डे 2025 के मौके पर बॉलीवुड की 7 ऐसी फिल्मों पर नजर डालतें हैं जो मां और बच्चों के रिश्ते की खूबसूरती को दिखाती हैं।
Published : May 11, 2025 01:04 pm IST, Updated : May 11, 2025 01:04 pm IST
1/8Image Source : Instagram
हिंदी फिल्मों का दौर चाहे जो भी रहा हो, हर दौर में मां और उनके जज्बे पर आधारित कहानियां रिलीज हुई हैं। इन फिल्मों के जरिए मां की महानता, ममता, त्याग और प्यार को खूबसूरती से दिखाया गया है। मदर्स डे 2025 के मौके पर हमारे पास ऐसी फिल्मों की सूची है जो असाधारण मां और उनके मातृत्व पर आधारित हैं।
2/8Image Source : Instagram
मॉम- श्रीदेवी अभिनीत फिल्म 'मॉम (2017)' एक क्राइम थ्रिलर फिल्म थी। यह फिल्म इस कहानी के इर्द-गिर्द बनी थी कि कैसे एक मां अपनी बेटी को परेशान करने वालों से बदला लेती है। फिल्म में श्रीदेवी की एक्टिंग की खूब तारीफ हुई थी, उन्होंने एक मां के दर्द और बदले को बड़े पर्दे पर बखूबी दिखाया था। इस फिल्म का निर्देशन रवि उदयवार ने किया था।
3/8Image Source : Instagram
मदर इंडिया- महबूब खान द्वारा निर्देशित फिल्म 'मदर इंडिया (1957)' की कहानी एक मजबूत महिला और मां के जीवन को दर्शाती है। फिल्म में राधा का किरदार निभाने वाली नरगिस दत्त जिंदगी के हर संघर्ष का सामना करती हैं, अपने बच्चों की परवरिश करती हैं। फिल्म के अंत में जब उसका बेटा गलत फैसला लेता है, अपराध करता है, तो वह उसे माफ नहीं करती, बल्कि गोली मार देती है।
4/8Image Source : Instagram
जज्बा- संजय गुप्ता निर्देशित फिल्म 'जज्बा (2015)' में ऐश्वर्या राय ने एक वकील और मां की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय का किरदार अपनी अपहृत बेटी को बचाने के लिए एक अपराधी को बचाता है। इस राह पर उसे किस तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ता है और वह एक मां का फर्ज कैसे निभाती है, यही फिल्म की कहानी है।
5/8Image Source : Instagram
मिमी- लक्ष्मण उतेकर निर्देशित फिल्म 'मिमी (2021)' में कृति सनोन ने एक सरोगेट मां की भूमिका निभाई है। वह पैसों के लिए किसी और के बच्चे को अपने गर्भ में रखती है। अचानक वे बच्चे को छोड़ देते हैं, फिर मिमी अपने सरोगेट बच्चे की परवरिश करती है। इस फिल्म में दर्शकों को एक मां का अलग रूप देखने को मिला।
6/8Image Source : Instagram
कहानी 2- विद्या बालन ने सुजॉय घोष निर्देशित फिल्म 'कहानी 2-दुर्गा रानी सिंह (2016)' में काम किया। इस फिल्म की कहानी में दुर्गा (विद्या बालन) एक लड़की को अपनी बेटी की तरह पालती है, लड़की को उसके बुरे रिश्तेदारों से दूर रखती है। फिल्म का क्लाइमेक्स ऐसा है कि दर्शक हैरान रह जाते हैं।
7/8Image Source : Instagram
हेलीकॉप्टर इला- प्रदीप सरकार निर्देशित फिल्म 'हेलीकॉप्टर इला (2018)' में काजोल ने सिंगल मदर का किरदार निभाया है। इला (काजोल) की जिंदगी उसके बेटे के इर्द-गिर्द घूमती है। आखिर में बेटा मां से अलग रहने की सोचता है। इसके बाद इला अपनी पढ़ाई पूरी करने, अपने अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए कॉलेज जाती है। इला का बेटा भी अपनी मां को जिंदगी में आगे बढ़ता देख काफी खुश होता है।
8/8Image Source : Instagram
पा- साल 2009 में विद्या ने एक ऐसी मां का बेहतरीन किरदार निभाया था, जिसका बेटा प्रोजेरिया से पीड़ित है। उन्होंने न केवल माताओं के साहसी पक्ष को दिखाया बल्कि इस दौरान उनकी ईमानदारी भी सराहनीय है। विद्या के अलावा, आर बाल्की निर्देशित इस फिल्म में अभिषेक बच्चन और अमिताभ बच्चन भी मुख्य भूमिकाओं में थे।