1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. मनोरंजन
  4. न कोई ऑडिशन, न काटे प्रोडक्शन हाउस के चक्कर, मौनी रॉय को सड़क चलते मिला था एकता कपूर का शो, बताया किस्सा

न कोई ऑडिशन, न काटे प्रोडक्शन हाउस के चक्कर, मौनी रॉय को सड़क चलते मिला था एकता कपूर का शो, बताया किस्सा

मौनी रॉय ने एकता कपूर के शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में एक अनाथ बच्ची का किरदार निभाया था, जिसे तुलसी विरानी (स्मृति ईरानी) ने नदी में बहने से बचाया था। बाद में तुलसी इस अनाथ बच्ची को अपना लेती है और उसका नाम कृष्णा तुलसी रखती है।

Written By: Priya Shukla
Published : Sep 02, 2026 10:31 am IST,  Updated : Sep 02, 2026 10:31 am IST
मौनी रॉय ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत एकता कपूर के शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से की थी। इस सुपरहिट सीरियल में मौनी ने तुलसी विरानी (स्मृति ईरानी) की गोद ली बेटी कृष्णा विरानी का रोल निभाया था। इस किरदार में मौनी को बेहद पसंद किया गया। अब मौनी ने बताया कि उन्हें ये धारावाहिक कैसे मिला था।
1/8 Image Source : Instagram/@imouniroy
मौनी रॉय ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत एकता कपूर के शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से की थी। इस सुपरहिट सीरियल में मौनी ने तुलसी विरानी (स्मृति ईरानी) की गोद ली बेटी कृष्णा विरानी का रोल निभाया था। इस किरदार में मौनी को बेहद पसंद किया गया। अब मौनी ने बताया कि उन्हें ये धारावाहिक कैसे मिला था।
फिल्ममेकर फराह खान अपने व्लॉग के लिए इस बार मौनी रॉय के घर पहुंचीं, जहां दोनों में ढेरों बात हुईं। इसी दौरान मौनी ने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में कृष्णा तुलसी का किरदार मिलने का किस्सा याद किया। मौनी ने बताया कि उन्होंने इस शो के लिए ऑडिशन नहीं दिया था और न ही प्रोड्यूसर के ऑफिस के चक्कर काटे। उन्हें ये शो सड़क पर टहलते हुए मिला था।
2/8 Image Source : Instagram/@imouniroy
फिल्ममेकर फराह खान अपने व्लॉग के लिए इस बार मौनी रॉय के घर पहुंचीं, जहां दोनों में ढेरों बात हुईं। इसी दौरान मौनी ने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में कृष्णा तुलसी का किरदार मिलने का किस्सा याद किया। मौनी ने बताया कि उन्होंने इस शो के लिए ऑडिशन नहीं दिया था और न ही प्रोड्यूसर के ऑफिस के चक्कर काटे। उन्हें ये शो सड़क पर टहलते हुए मिला था।
मौनी के अनुसार, वह अपनी यूनिवर्सिटी के बाहर टहल रही थीं, तभी प्रोड्यूसर एकता कपूर के टीम के किसी सदस्य ने उन्हें देखा था और इसके बाद उन्हें 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' ऑफर हुआ था। ये सुनकर एकता कपूर भी चौंक गईं।
3/8 Image Source : Instagram/@imouniroy
मौनी के अनुसार, वह अपनी यूनिवर्सिटी के बाहर टहल रही थीं, तभी प्रोड्यूसर एकता कपूर के टीम के किसी सदस्य ने उन्हें देखा था और इसके बाद उन्हें 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' ऑफर हुआ था। ये सुनकर एकता कपूर भी चौंक गईं।
मौनी रॉय की बात सुनकर फराह पूछती हैं- 'क्या सच में ऐसा हुआ था? हम तो सिर्फ ऐसी कहानियां ही सुनते आए हैं कि कोई कैफे में बैठा था और किसी ने उसे देखकर काम ऑफर कर दिया।' मौनी ने पुष्टि करते हुए कहा कि 'हां ऐसा ही हुआ था।'
4/8 Image Source : Instagram/@imouniroy
मौनी रॉय की बात सुनकर फराह पूछती हैं- 'क्या सच में ऐसा हुआ था? हम तो सिर्फ ऐसी कहानियां ही सुनते आए हैं कि कोई कैफे में बैठा था और किसी ने उसे देखकर काम ऑफर कर दिया।' मौनी ने पुष्टि करते हुए कहा कि 'हां ऐसा ही हुआ था।'
मौनी ने बताया कि उन्हें 'क्योंकि सास भी कभी बहू था' शो का ऑफर अचानक ही मिला था। मौनी ने अपने एक्टिंग करियर के बारे में बात करते हुए बताया कि वह एक्टर बनने के लिए मुंबई नहीं आई थीं।
5/8 Image Source : Instagram/@imouniroy
मौनी ने बताया कि उन्हें 'क्योंकि सास भी कभी बहू था' शो का ऑफर अचानक ही मिला था। मौनी ने अपने एक्टिंग करियर के बारे में बात करते हुए बताया कि वह एक्टर बनने के लिए मुंबई नहीं आई थीं।
उन्होंने कहा- 'जब मैं बॉम्बे आई तो इंडियन स्ट्रीट थिएटर कर रही थी, इसलिए मैने सोचा था कि अब जब मुंबई आऊंगी तो समर जॉब के लिए आउंगी। 3-4 महीने काम करूंगी और फिर दिल्ली वापस चली जाऊंगी। लेकिन फिर मुझे इस शहर से प्यार हो गया और बाकि सब इतिहास है।'
6/8 Image Source : Instagram/@imouniroy
उन्होंने कहा- 'जब मैं बॉम्बे आई तो इंडियन स्ट्रीट थिएटर कर रही थी, इसलिए मैने सोचा था कि अब जब मुंबई आऊंगी तो समर जॉब के लिए आउंगी। 3-4 महीने काम करूंगी और फिर दिल्ली वापस चली जाऊंगी। लेकिन फिर मुझे इस शहर से प्यार हो गया और बाकि सब इतिहास है।'
वर्क फ्रंट की बात करें तो मौनी रॉय आखिरी बार बड़े पर्दे पर वरुण धवन स्टारर 'है जवानी तो इश्क होना है' में नजर आई थीं, जिसमें मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े भी मुख्य भूमिका में थीं। फिल्म का निर्देशन डेविड धवन ने किया था, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी।
7/8 Image Source : Instagram/@imouniroy
वर्क फ्रंट की बात करें तो मौनी रॉय आखिरी बार बड़े पर्दे पर वरुण धवन स्टारर 'है जवानी तो इश्क होना है' में नजर आई थीं, जिसमें मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े भी मुख्य भूमिका में थीं। फिल्म का निर्देशन डेविड धवन ने किया था, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी।
मौनी एक वेब सीरीज 'अब होगा हिसाब' में भी नजर आईं, जिसमें संजय कपूर, शहीर शेख, निमृत कौर अहलूवालिया, अविनाश मिश्रा और हमरमन सिंघा जैसे कलाकार भी शामिल थे। जल्दी ही इस सीरीज का दूसरा सीजन भी आएगा।
8/8 Image Source : Instagram/@imouniroy

Advertisement