1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. मनोरंजन
  4. जुनूनी जिंदगी जीने का चाहिए जज्बा? झट से देखें कमल हासन की ये 7 फिल्में

जुनूनी जिंदगी जीने का चाहिए जज्बा? झट से देखें कमल हासन की ये 7 फिल्में

Written By: Jaya Dwivedie
Published : Nov 07, 2024 09:38 am IST,  Updated : Nov 07, 2024 09:38 am IST
इस बात में कोई संदेह नहीं कि कमल हासन भारतीय फिल्म उद्योग के सबसे बड़े और नामी सितारों की लिस्ट में शामिल हैं। क्षेत्रीय फिल्मों के हीरो होने के बाद भी उनकी उत्तर भारत में भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। कमल हासन 7 नवंबर को अपना 70वां जन्मदिन मना रहे हैं। कई शैलियों में कमल हासन ने काम किया है। इस खास दिन पर, आइए उनके सबसे प्रभावी फिल्मों के बारे में बात करें, जो आपके जीवन पर गहरा प्रभाव डालती हैं।
1/8 Image Source : Instagram

'चाची 420'- इस फिल्म के कमल हासन लीड हीरो होने के साथ ही निर्देश और प्रोड्यूसर भी थे। फिल्म में उनके साथ तब्बू मुख्य किरदार निभाई हैं। फिल्म की कहानी अलग हो चुके कपल की थी, जिसकी एक बेटी भी होती है, जिसका नाम भारती होता है। बच्ची का किरदार फातिमा सना शेख ने निभाया है। अमरीष पुरी, ओम पुरी और जॉनी वॉकर से जैसे सितारों से सजी ये फिल्म साल 1997 में रिलीज हुई थी।
2/8 Image Source : Instagram

'हे राम'- इसमें भी कमल लीड हीरो होने के साथ ही इसके लेखक, निर्देशक और प्रोड्यूसर रहे। इस फिल्म में ओम पूरी भी अहम रोल में थे। रानी मुखर्जी लीड हीरोइन थी और शाहरुख खान ने कैमियो किया था। साल 2000 में आई इस फिल्म का हिस्सा नसीरुद्दीन शाह, हेमा मालिनी और गिरीश करनार्ड जैसे सितारे भी रहे। फिल्म महात्या गांधी की हत्या पर आधारित है।
3/8 Image Source : Instagram

'विश्वरूपम'- इस फिल्म का भी निर्देशन और लेखन कमल हासन ने ही किया। फिल्म में वो लीड थे। उनके साथ ही फिल्म में शेखर कपूर, राहुल बोस और जयदीप अहलावत नजर आए थे। ये फिल्म साल 2013 में रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी में आप देखेंगे अमेरिका में पढ़ने वाली महत्वाकांक्षी लड़की निरुपमा डांस मास्टर विश्वनाथन से शादी करती है। विश्वनाथन के व्यवहार पर उसे संदेह होता है फिर वो एक जासूस को संपर्क करती है, जो उसकी पहचान एवं अतीत सामने लाता है।
4/8 Image Source : Instagram

'नायकन'- ये फिल्म साल 1987 में रिलीज हुई। इस फिल्म में कमल हासन वेलू नाएकर के रोल में थे। सरन्नया फिल्म की लीड हीरोइन थीं। फिल्म में युवा लड़का एक आरामदायक जीवन जीता है, लेकिन फिर वह अपने पिता की क्रूर हत्या को देखता और उसकी जिंदगी पलट जाती है। फिर वो एक अधिकारी की हत्या करता और यहां से शुरू होता है उसके मुंबई के अंडरवर्ल्ड में खूंखार गैंगस्टर बनने का सफर।
5/8 Image Source : Instagram

'मुंबई एक्सप्रेस'- ये फिल्म कॉमेडी जॉनर की है। साल 2005 में रिलीज हुई इस फिल्म की कहानी एक बाइकर की कहानी दिखाती है जो तीन छोटे बदमाशों के साथ मिलकर एक अमीर आदमी के बेटे को किडनैप करते हैं और बड़ी फिरौती मांगते हैं। फिर उन्हें पता चलता है कि वो गलत बच्चे को ले आए हैं और वो एक पुलिस वाले का नाजायज बेटा है। फिल्म की कहानी काफी मजेदार है। फिल्म में कमल हासन के साथ ही सौरभ शुक्ला, मनीषा कोइराला, सरत सक्सेना, प्रतिभा कनन जैसे मंझे हुए एक्टर्स की टोली है।
6/8 Image Source : Instagram

इंडियन- साल 1996 में ये फिल्म रिलीज हुई। फिल्म की कहानी भारत की आजादी के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में कमल हासन का डबल रोल है। फिल्म में मनीषा कोइराला और उर्मिला मातोंडकर भी अहम किरदारों में हैं। फिल्म में एक आदमी ब्रिटिश शासन के खिलाफ लड़ता है जिसे गिरफ्तार करके प्रताड़ित किया जाता है। भारत की स्वतंत्रता के बाद वह भ्रष्टाचार से लड़ने का प्रयास करता है, पर इस बात से अनजान है कि उसका बेटा भी भ्रष्ट है।
7/8 Image Source : Instagram

'दसावतारम'- ये फिल्म साल 2008 में रिलीज हुई। कमल हासन के साथ आसिन और मल्लिका शेरावत लीड रोल में हैं। इस फिल्म की कहानी एक खतरनाक बायो वेपेन के बारे में है, जिसके दुरुपयोग को वैज्ञानिक रोक रहे हैं, लेकिन ये भारत आ जाता है। संभावित विनाश को रोकने की कहानी फिल्म में दिखाई गई है।
8/8 Image Source : Instagram

Advertisement