1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. मनोरंजन
  4. 44 साल की नेहा धूपिया, 2 बच्चों की मां बनने के बाद बढ़ा वजन, कैसे कम किया 23 किलो वजन?

44 साल की नेहा धूपिया, 2 बच्चों की मां बनने के बाद बढ़ा वजन, कैसे कम किया 23 किलो वजन?

Written By: Priya Shukla
Published : Aug 18, 2025 01:15 pm IST,  Updated : Aug 18, 2025 01:15 pm IST
नेहा धूपिया को फिल्म इंडस्ट्री में 20 साल से ज्यादा का समय हो गया है। अभिनेत्री ने 2003 में "कयामत: सिटी अंडर थ्रेट" से डेब्यू किया था और फिर अपने करियर में मिस्ट्री-थ्रिलर से लेकर कॉमेडी तक, हर जॉनर की फिल्में कीं और सुर्खियां बटोरीं। हालांकि, पिछले कुछ समय से नेहा फिल्मी पर्दे से दूर हैं।
1/7 Image Source : Instagram/@nehadhupia
नेहा धूपिया को फिल्म इंडस्ट्री में 20 साल से ज्यादा का समय हो गया है। अभिनेत्री ने 2003 में "कयामत: सिटी अंडर थ्रेट" से डेब्यू किया था और फिर अपने करियर में मिस्ट्री-थ्रिलर से लेकर कॉमेडी तक, हर जॉनर की फिल्में कीं और सुर्खियां बटोरीं। हालांकि, पिछले कुछ समय से नेहा फिल्मी पर्दे से दूर हैं।
नेहा धूपिया भले ही बड़े पर्दे से दूर हैं, लेकिन आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। खासतौर पर रोडीज में अपनी दमदार उपस्थिति को लेकर। और अब इन दिनों नेहा धूपिया अपने ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर भी सुर्खियां बटोर रही हैं। नेहा धूपिया ने पिछले कुछ समय में 5-10 नहीं, बल्कि पूरे 23 किलो वजन कम किया है। जिसे लेकर हाल ही में उन्होंने खुलकर बात की।
2/7 Image Source : Instagram/@nehadhupia
नेहा धूपिया भले ही बड़े पर्दे से दूर हैं, लेकिन आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। खासतौर पर रोडीज में अपनी दमदार उपस्थिति को लेकर। और अब इन दिनों नेहा धूपिया अपने ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर भी सुर्खियां बटोर रही हैं। नेहा धूपिया ने पिछले कुछ समय में 5-10 नहीं, बल्कि पूरे 23 किलो वजन कम किया है। जिसे लेकर हाल ही में उन्होंने खुलकर बात की।
नेहा धूपिया ने पिछले दिनों ही एक पोस्ट के जरिए खुलासा किया था कि उन्होंने पिछले कुछ महीनों में 23 किलो वजन कम किया है। इसी के साथ उन्होंने ये भी बताया कि उन्होंने इतना वजन कैसे कम किया और इसके लिए उन्होंने कौन सा तरीका अपनाया। साथ ही उन्होंने अपनी डाइट पर भी खुलकर बात की।
3/7 Image Source : Instagram/@nehadhupia
नेहा धूपिया ने पिछले दिनों ही एक पोस्ट के जरिए खुलासा किया था कि उन्होंने पिछले कुछ महीनों में 23 किलो वजन कम किया है। इसी के साथ उन्होंने ये भी बताया कि उन्होंने इतना वजन कैसे कम किया और इसके लिए उन्होंने कौन सा तरीका अपनाया। साथ ही उन्होंने अपनी डाइट पर भी खुलकर बात की।
नेहा धूपिया ने 2018 में अंगद बेदी से शादी की थी, जिसके बाद उन्होंने इसी साल नवंबर में अपनी बेटी मेहर को जन्म दिया और फिर अक्टूबर 2021 को बेटे का इस दुनिया में स्वागत किया। प्रेग्नेंसी और बच्चों के जन्म के बाद नेहा का भी काफी वजन बढ़ा, लेकिन पिछले कुछ दिनों में एक्ट्रेस ने डाइट, योगा और अन्य एक्सरसाइज के दम पर अपना 23 किलो वजन कम कर लिया।
4/7 Image Source : Instagram/@nehadhupia
नेहा धूपिया ने 2018 में अंगद बेदी से शादी की थी, जिसके बाद उन्होंने इसी साल नवंबर में अपनी बेटी मेहर को जन्म दिया और फिर अक्टूबर 2021 को बेटे का इस दुनिया में स्वागत किया। प्रेग्नेंसी और बच्चों के जन्म के बाद नेहा का भी काफी वजन बढ़ा, लेकिन पिछले कुछ दिनों में एक्ट्रेस ने डाइट, योगा और अन्य एक्सरसाइज के दम पर अपना 23 किलो वजन कम कर लिया।
अब एक्ट्रेस ने अपने ट्रांसफॉर्मेशन पर एक पोस्ट शेयर किया और बताया कि कैसे शुरुआत में उन्हें अपना वजन कम करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन फिर उन्होंने खुद को प्रेरित किया और अपने योग गुरु और रनिंग कोच से बात की और अपनी जर्नी शुरू की।
5/7 Image Source : Instagram/@nehadhupia
अब एक्ट्रेस ने अपने ट्रांसफॉर्मेशन पर एक पोस्ट शेयर किया और बताया कि कैसे शुरुआत में उन्हें अपना वजन कम करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन फिर उन्होंने खुद को प्रेरित किया और अपने योग गुरु और रनिंग कोच से बात की और अपनी जर्नी शुरू की।
एक्ट्रेस ने लिखा- 'मैंने अपने रूटीन में बड़ा बदलाव किया। डाइट शुरू हुई, बिना चीनी, बिना ग्लूटेन के, जल्दी खाना और 14 घंटे तक खाने से ब्रेक लेना। और यह सब एक बार फिर स्टाइलिस्टों और डिजाइनरों के साथ असफल फिटिंग और काम पर हल्के-फुल्के रिजेक्शन के साथ हुआ।'
6/7 Image Source : Instagram/@nehadhupia
एक्ट्रेस ने लिखा- 'मैंने अपने रूटीन में बड़ा बदलाव किया। डाइट शुरू हुई, बिना चीनी, बिना ग्लूटेन के, जल्दी खाना और 14 घंटे तक खाने से ब्रेक लेना। और यह सब एक बार फिर स्टाइलिस्टों और डिजाइनरों के साथ असफल फिटिंग और काम पर हल्के-फुल्के रिजेक्शन के साथ हुआ।'
उन्होंने आगे लिखा- 'सच तो यह है कि इसका कोई शॉर्ट कट नहीं है, कोई आसान रास्ता नहीं है, और न ही कोई रॉकेट साइंस है... लगातार मेहनत करते रहें, कड़ी मेहनत करें और उन दिनों में भी मेहनत करें जब आपका बिल्कुल भी मन न हो! अगर आप भी डेढ़ साल पहले जैसा महसूस कर रहे हैं और आपको लगता है कि आपको कुछ करना चाहिए... तो कृपया करें! उठो, बाहर निकलो, कसरत करो और खुद से प्यार करो! क्योंकि आप सिर्फ एक ही हैं!'
7/7 Image Source : Instagram/@nehadhupia

Advertisement