Published : Apr 11, 2026 01:54 pm IST, Updated : Apr 11, 2026 01:54 pm IST
1/7Image Source : Instagram/@netflix_in
अगर आप सस्पेंस, क्राइम और शॉकिंग ट्विस्ट से भरी कहानी चाहते हैं तो यह लिस्ट आपके लिए एकदम सही है। नेटफ्लिक्स पर मौजूद ये 6 बेहतरीन थ्रिलर फिल्में और सीरीज देखने को तैयार हो जाए। इस लिस्ट में रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3', 'धुरंधर' से लेकर 'जाने जाना' तक, जैसी कई मूवीज और सीरीज का नाम शामिल है। इनकी कहानी आपको आखिर तक अपनी सीट से बांधे रखेंगी।
2/7Image Source : Instagram/@netflix_in
डायरेक्टर शशांक चतुर्वेदी की फिल्म 'दो पत्ती' में कृति सेनन डबल रोल में हैं। उनके साथ काजोल भी हैं, जो एक काबिल अफसर के तौर पर एक मामले की जांच कर रही हैं, जिसमें पत्नी अपने पति पर उसे जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाती है।
3/7Image Source : Instagram/@netflix_in
2022 की फिल्म 'वध' का यह रोंगटे खड़े कर देने वाला सीक्वल 'वध 2' भी देख सकते हैं, जिसमें संजय मिश्रा और नीना गुप्ता है। दोनों को नैतिकता और अपराध के जाल में फंसा हुआ दिखाता है। इस बार वे दोनों मिलकर एक ऐसे अपराध को अंजाम देते हैं, जिसे वे ज्यादातर जेल की चारदीवारी के भीतर से ही अंजाम देते हैं।
4/7Image Source : Instagram/@netflix_in
'जाने जान' की कहानी एक सिंगल मां और उसकी बेटी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो गलती से सात मिलकर एक अपराध कर बैठती हैं। हालांकि, सजा से बचने में उनकी मदद उनका एक पड़ोसी करता है।
5/7Image Source : Instagram/@netflix_in
'मर्दानी 3' में रानी मुखर्जी एक बार फिर अपनी तेज-तर्रार भूमिका शिवानी शिवाजी रॉय के रूप नजर आईं, जो इंसाफ की एक बड़ी लड़ाई लड़ रही हैं। वह बच्चों की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करने और उसके पीछे के गुनेहगार को सजा दिलाने के लिए कमर कस लेती है।
6/7Image Source : Instagram/@netflix_in
'रेड 2' में IRS अफसर अमे पटनायक (अजय देवगन) की वापसी होती है, जो एक और व्हाइट-कॉलर क्रिमिनल का पता लगाता है। 2025 में आने वाली यह क्राइम थ्रिलर फिल्म 2018 की फिल्म 'रेड' का सीक्वल है।
7/7Image Source : Instagram/@netflix_in
रणवीर सिंह की स्पाई-थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर' ने दुनिया भर में जबरदस्त कलेक्शन किया है और ओटीटी पर भी तहलका मचा चुकी है। दो भाग में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है। इसकी जबरदस्त सफलता के बाद इसका दूसरा हिस्सा 'धुरंधर: द रिवेंज' इस साल रिलीज हुआ और अभी भी सिनेमाघरों में छाई हुई है।