14 से 18 जुलाई तक एंटरटेनमेंट का मिलेगा फुल डोज, ओटीटी पर रिलीज होंगी ये फिल्में-सीरीज
14 से 18 जुलाई तक एंटरटेनमेंट का मिलेगा फुल डोज, ओटीटी पर रिलीज होंगी ये फिल्में-सीरीज
पिछले हफ्ते 'आप जैसा कोई', 'नारिवेत्ता' और 'फोर इयर्स लेटर' जैसी कई फिल्में-सीरीज रिलीज हुई थी। अब जुलाई के इस हफ्ते में भी कई धांसू मूवी और सीरीज ओटीटी पर दस्तक देने वाली हैं।
Published : Jul 14, 2025 01:25 pm IST, Updated : Jul 14, 2025 01:25 pm IST
1/7Image Source : Design Photo
पिछले हफ्ते 'आप जैसा कोई', 'नारिवेत्ता' और 'फोर इयर्स लेटर' जैसी कई फिल्में-सीरीज रिलीज हुई थी। अब जुलाई के इस हफ्ते में भी कई धांसू मूवी और सीरीज ओटीटी पर दस्तक देने वाली हैं। लोकप्रिय सीरीज 'स्पेशल ऑप्स' से लेकर रश्मिका मंदाना, धनुष और नागार्जुन अभिनीत फिल्म 'कुबेर' अब सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर धमाका करने को तैयार है।
2/7Image Source : Instagram
इस हफ्ते सिनेमाघरों में 'सैयारा' रिलीज हो रही है, जिससे अहान पांडे और अनीत पड्डा अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत कर रहे हैं। इसके अलावा सोनाक्षी सिन्हा की 'निकिता रॉय' और अनुपम खेर की 'तन्वी द ग्रेट' भी इस लिस्ट में शामिल है। लेकिन, अगर आपका थिएटर जाने का मन नहीं है, तो इस हफ्ते आप ओटीटी पर कुछ बेहतरीन फिल्में और सीरीज देख सकते हैं। ये रही इस हफ्ते की ओटीटी रिलीज लिस्ट...
3/7Image Source : Instagram
इस हफ्ते की शुरुआत एनिमेशन सीरीज सकामोटो डेज सीजन 1 (पार्ट 2) से हो रही है। इस सीरीज के पहले सीजन का दूसरा पार्ट रिलीज हो गया है। आपको बता दें कि यह एक एनिमेशन ड्रामा है और 14 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हल चुकी है।
4/7Image Source : Instagram
संजय दत्त, मौनी रॉय, सनी सिंह और पलक तिवारी जैसे सितारों से सजी बॉलीवुड हॉरर फिल्म 'भूतनी' 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब यह मूवी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दस्तक दे रही है। यह फिल्म 18 जुलाई से जी5 पर देखी जा सकती है।
5/7Image Source : Instagram
पॉपुलर सीरीज 'स्पेशल ऑप्स' का दूसरा सीजन पिछले हफ्ते 11 जुलाई को रिलीज होने वाला था। लेकिन, यह तय तारीख पर रिलीज नहीं हो सकी और अब इस हफ्ते यह सीरीज आपका मनोरंजन करने आ रही है। के के मेनन हिम्मत सिंह के रूप में वापसी कर रहे हैं। 'स्पेशल ऑप्स 2' 18 जुलाई से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।
6/7Image Source : Instagram
रश्मिका मंदाना, धनुष और नागार्जुन अभिनीत फिल्म 'कुबेर' 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब दर्शक इसे ओटीटी पर देख सकते हैं। यह फिल्म अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने वाली है। इसे 18 जुलाई से प्राइम वीडियो पर देखा जा सकेगा।
7/7Image Source : Instagram
इसके अलावा, कोरियाई थ्रिलर फिल्म 'द वॉल टू वॉल' भी इसी हफ्ते रिलीज होगी। इसे 18 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है। वहीं, दूसरी ओर स्टार 'स्ट्रीक-स्ट्रेंज न्यू वर्ल्ड' सीजन 3 भी रिलीज हो रहा है। इसे जिओ हॉटस्टार पर देखा जा सकेगा। एक्शन और एडवेंचर फिल्म 'भैरवम' जी5 पर दस्तक दे रही है। इसके अलावा, 'वीर दास' का स्टैंडअप शो भी आ रहा है। इसे 18 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा।