अशनूर कौर-सुंबुल तौकीर नहीं, ये हैं बिग बॉस की अब तक की सबसे छोटी कंटेस्टेंट
अशनूर कौर-सुंबुल तौकीर नहीं, ये हैं बिग बॉस की अब तक की सबसे छोटी कंटेस्टेंट
बिग बॉस 19 की सबसे छोटी अशनूर कौर 21 साल की है। इसके पहले बिग बॉस 16 में सुंबुल तौकीर नजर आई थीं जो उस वक्त 18 साल की थी। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि अशनूर और सुंबुल नहीं बल्कि बिग बॉस के अब तक के इतिहास की सबसे छोटी कंटेस्टेंट दिगांगना सूर्यवंशी थीं जो शो के समय 17 साल की।
बिग बॉस में भाग लेने वाली अब तक की सबसे कम उम्र की कंटेस्टेंट अशनूर कौर या सुंबुल तौकीर खान नहीं हैं। जी हां, बिग बॉस 9 में सबसे छोटी उम्र की प्रतियोगी नजर आई थीं, जिन्होंने 2015 में 17 साल की उम्र में टीवी के मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो में एंट्री की थी। यहां जानें अब वो कहां हैं और क्या करती हैं?
2/7Image Source : Instagram/@diganganasuryavanshi
बिग बॉस 19 की सबसे छोटी उम्र की कंटेस्टेंट अशनूर कौर है जो 21 साल की है। इसके पहले बिग बॉस 16 में सुंबुल तौकीर खान नजर आई थीं जो उस वक्त 18 साल की थी। लेकिन, अशनूर और सुंबुल के पहले बिग बॉस के अब तक के इतिहास की सबसे छोटी कंटेस्टेंट दिगांगना सूर्यवंशी थीं, जिन्होंने बिग बॉस 9 में 17 साल की उम्र में एंट्री की थी।
3/7Image Source : Instagram/@diganganasuryavanshi
दिगांगना सूर्यवंशी 2015 में बिग बॉस 9 की प्रतिभागी थीं, जहां से उन्हें 7 दिसंबर, 2015 को बाहर कर दिया गया था। 17 साल की उम्र में वह शो की सबसे कम उम्र की सेलिब्रिटी प्रतियोगी थीं। रियलिटी शो में आने से पहले, उन्होंने टेलीविजन सीरीज 'एक वीर की अरदास...वीरा' में वीरा की भूमिका से प्रसिद्धि पाई थी।
4/7Image Source : Instagram/@diganganasuryavanshi
दिगांगना सूर्यवंशी को कई लोग एक एक्ट्रेस, लेखिका और सिंगर के रूप में जानते हैं। इस हसीना ने अपने करियर की शुरुआत बहुत ही कम उम्र में की और आज भी एक्टिंग की दुनिया में एक्टिव हैं। कई कई टीवी शोज और फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।
5/7Image Source : Instagram/@diganganasuryavanshi
दिगांगना सूर्यवंशी ने मुंबई के प्रतिष्ठित नरसी मोनजी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (एनएमआईएमएस) से मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए) की डिग्री हासिल करके अपने करियर में एक और उपलब्धि जोड़ ली है। एक्ट्रेस को हाल ही में एमबीए का सर्टिफिकेट मिला है।
6/7Image Source : Instagram/@diganganasuryavanshi
दिगांगना का मनोरंजन जगत में सफर सात साल की उम्र में टीवी सीरीज 'क्या हादसा क्या हकीकत' से शुरू हुआ था। उन्होंने 'एक वीर की अरदास... वीरा' से घर-घर में पहचान बनाई और बाद में सिर्फ 17 साल की उम्र में 'बिग बॉस 9' की सबसे कम उम्र की प्रतियोगी बनीं।
7/7Image Source : Instagram/@diganganasuryavanshi
समय के साथ उन्होंने फिल्मों में कदम रखा और 2018 में 'फ्राइडे' और 'जलेबी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। जल्द ही उन्होंने 'हिप्पी', 'सीटीमार', 'क्रेजी फेलो' और 'शिवम भजे' जैसी फिल्मों के साथ तेलुगु और तमिल सिनेमा में भी कदम रखा। अभिनय के साथ-साथ, दिगांगना दो प्रकाशित पुस्तकों की लेखिका भी हैं और उन्होंने संगीत भी लिखा और म्यूजिक कंपोज किया है।