Published : Jul 16, 2025 05:35 pm IST, Updated : Jul 16, 2025 05:35 pm IST
1/9Image Source : Instagram
अमेजन प्राइम वीडियो की सीरीज 'पंचायत' देश की सबसे चर्चित और सफल सीरीज में से एक बन चुकी है। इस सीरीज के हर किरदार ने दर्शकों के दिलों में एक अलग जगह बना ली है। सचिव जी का किरदार निभाने वाले जितेंद्र कुमार से लेकर प्रहलाद चा की भूमिका में दिखाई दिए फैसल मलिक को काफी पसंद किया गया। लेकिन, क्या आप इसी सीरीज के उस कलाकार के बारे में जानते हैं जो कभी वेटर का काम किया करता था।
2/9Image Source : Instagram
हम बात कर रहे हैं पंचायत सीरीज में दामाद जी के किरदार में नजर आए एक्टर आसिफ खान की, जो इन दिनों अस्पताल में भर्ती हैं। आसिफ को हार्ट अटैक की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिलहाल वह खतरे से बाहर हैं, जिसकी जानकारी उन्होंने खुद ही सोशल मीडिया के जरिए दी है।
3/9Image Source : Instagram
पंचायत से लेकर मिर्जापुर जैसी सफल सीरीज में नजर आए आसिफ खान अपने अभिनय के चलते अब तगड़ी फैन फॉलोइंग खड़ी कर चुके हैं। लेकिन, एक समय था जब वह वेटर का काम किया करते थे। आसिफ ने खुद ही अपनी फिल्मी जर्नी के बारे में बात करते हुए इसका खुलासा किया था।
4/9Image Source : Instagram
एबीपी अनकट से बातचीत के दौरान आसिफ खान ने अपने शुरुआती दिनों के स्ट्रगल के बारे में बात की और इसी दौरान उन्होंने बताया कि जब वह मुंबई आए तो शुरुआत में वेटर का काम करते थे। जिस होटल में सैफ अली खान और करीना कपूर की शादी हुई यानी होटल ताज में वह वेटर थे और बर्तन धुलने का काम भी करते थे।
5/9Image Source : Instagram
आसिफ ने बातचीत के समय खुलासा किया कि जैसे ही उन्हें पता चला कि होटल में सैफ अली खान और करीना कपूर की शादी हो रही है तो वह खुश हो गए और अपने मैनेजर से सेलिब्रिटी कपल से मिलने की इजाजत मांगी, लेकिन उनके मैनेजर ने उन्हें सैफ-करीना से मिलने से साफ इनकार कर दिया, जिसके चलते आसिफ काफी दुखी हो गए।
6/9Image Source : Instagram
आसिफ ने इस किस्से का जिक्र करते हुए कहा था- 'मैं उनके इतने पास होकर भी उन्हें (सैफ और करीना) को नहीं देख पाया और न ही उनसे मिल पाया। उस दिन मैं बहुत रोया। बाद में मेरे मैनेजर मेरे पास आए और कहा, मेरी बातों को बहुत पर्सनली मत लेना। मैं बस तुम्हें ईमानदारी से बता रहा हूं। न तो तुम दिखने में अच्छे हो और न ही तुम्हारी बॉडी अच्छी है। कोई भी तुम्हें क्यों कास्ट करेगा?'
7/9Image Source : Instagram
आसिफ ने आगे कहा- 'मैंने उस दिन के बाद खुद पर और भी मेहनत शुरू कर दी। मैंने बॉलीवुड में जाने के लिए ट्रेनिंग ली और करीब 1 महीने बाद ही मुझे कास्टिंग एजेंसी से मिलने का मौका मिल गया। उन लोगों ने मुझे अपनी एक्टिंग पर और भी ध्यान देने को कहा और इसके बाद मैं वापस से राजस्थान और जयपुर के एक थिएटर ग्रुप से जुड़ गया।'
8/9Image Source : Instagram
'छह साल बाद मैं मुंबई लौटा और फिर कास्टिंग असिस्टेंट के तौर पर करियर की शुरुआत की। फिर जूनियर आर्टिस्ट बना और सलमान खान के साथ 'रेडी', ऋतिक रोशन की 'अग्निपथ' और अक्षय कुमार की 'टॉयलेटः एक प्रेम कथा' जैसी फिल्मों में छोटे-मोटे रोल निभाए।'
9/9Image Source : Instagram
आसिफ खान ने अपने करियर में फिल्मों के अलावा कई सीरीज में भी काम किया, जिनमें पाताल लोक, मिर्जापुर जैसी सीरीज भी शामिल हैं। लेकिन, जितनी पॉपुलैरिटी उन्हें पंचायत में दामाद जी का किरदार निभाकर मिली, उतनी कोई फिल्म, कोई सीरीज नहीं दिला सकी। उनके किरदार को खूब पसंद किया गया और उनके किरदार की खूब चर्चा भी हुई।